Wednesday, April 22, 2026
SGSU Advertisement

राजनीति

रूसी मिसाइल हमले में कीव में थर्मल पावर प्लांट नष्ट

कीव, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन की राजधानी के बाहर ट्रिपिल्स्का थर्मल पावर प्लांट (टीपीपी) पूरी तरह से नष्ट हो गया है। मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से यह खबर दी है।

इज़राइली सेना ने गाजा में नुसीरात शरणार्थी शिविर के आसपास की बमबारी

गाजा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। स्थानीय सूत्रों ने मीडिया को बताया कि इजराइली बलों ने मध्य गाजा में नुसीरात शरणार्थी शिविर के आसपास दो दिनों तक तेज बमबारी की। इस दौरान कई लोग हताहत हुए।

अमित शाह यूपी व जेपी नड्डा एमपी व महाराष्ट्र में आज करेंगे जनसभा

नई दिल्ली,12 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए भाजपा जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुटी है। देश भर में चुनावी रैली और रोड शो के मामले में भाजपा ने अब तक अपने विरोधी दलों को पीछे छोड़ दिया है। चुनाव प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनावी हुंकार भरते नजर आएंगे।

पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर व राजस्थान में भरेंगे हुंकार

नई दिल्ली,12 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदाताओं को लुभाने के लिए लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वह आज जम्मू कश्मीर और राजस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी राजस्थान में एक रोड शो भी करेंगे।

पाकिस्तान का आर्थिक दृष्टिकोण अनिश्चित, नकारात्मक पक्ष पर ज्‍यादा जोखिम : एडीबी

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कहा है कि पाकिस्तान का आर्थिक परिदृश्य अनिश्चित बना हुआ है और इसमें गिरावट का जोखिम ज्‍यादा है।

वह दिन दूर नहीं, जब भारत होगा दुनिया का सुपर पावर : राजनाथ सिंह

भोपाल, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वह दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया का सुपर पावर होगा। गुरुवार को मध्यप्रदेश मेें एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था, "यदि आप भविष्य देखना चाहते हैं, तो भारत आएं। यदि आप भविष्य को महसूस करना चाहते हैं, तो भारत आएं। यदि आप भविष्य पर काम करना चाहते हैं, तो भारत आएं।"

उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति ने टकराव होने पर दुश्मनों को मौत के मुंह में...

सियोल, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सैन्य टकराव होने पर दुश्मनों को बिना किसी हिचकिचाहट के "मौत का झटका" देने का संकल्प जताया है। यह जानकारी राज्य मीडिया ने गुरुवार को दी।

अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों को बाद भी फ्लैटों की रजिस्ट्री सुस्त, बिल्डर नहीं...

नोएडा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के बाद प्राधिकरण क्षेत्र के 57 बकाएदार बिल्डरों को 25 प्रतिशत रकम जमा करने और फ्लैटों की रजिस्ट्री के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक सिर्फ 15 बिल्डरों ने ही रकम जमा कराई है, जबकि 42 बिल्डरों ने पैसा जमा करने की सहमति दी थी। ऐसे में 1400 रजिस्ट्री में से केवल 325 ही हुई है।

मध्य प्रदेश में अपने ही क्षेत्रों में घिरे दिग्गज, दूसरे क्षेत्रों में जाने से...

भोपाल 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के चार सियासी दिग्गज इस बार लोकसभा चुनाव में अपने ही क्षेत्रों में घिर गए हैं। ऐसे में वे दूसरे इलाकों में जाकर प्रचार करने से परहेज कर रहे हैं। कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की पहचान पार्टी के स्टार प्रचारकों के तौर पर रही है। जब भी चुनाव हुए, प्रचार का जिम्मा इन दोनों नेताओं के कंधों पर रहा, लेकिन इस बार तस्वीर बदली हुई है। दोनों ही नेता अपने सियासी भविष्य की लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि वे एक क्षेत्र विशेष तक ही सीमित हाेे गए हैं। यही हाल भाजपा के दिग्गज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी है।

गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 33,482 : मंत्रालय

गाजा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में अब तक 33,482 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है।

खरी बात