पीएम मोदी आज उत्तराखंड व राजस्थान में करेंगे रैली, अमित शाह एमपी व महाराष्ट्र...
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के मिशन में जुटी भाजपा के आला नेता लगातार राज्यों का दौरा कर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में और केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गंगटोक में सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र ( चुनाव घोषणा पत्र ) जारी करेंगे और इसके बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
दालों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए जमाखोरी के खिलाफ निगरानी बढ़ाने का केंद्र...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी भंडारण इकाइयों द्वारा दालों के भंडार पर साप्ताहिक रिपोर्ट की व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है। साथ ही जमाखोरी और बाजार में हेरफेर को रोकने के लिए उनके द्वारा घोषित भंडार को सत्यापित करने के लिए कहा है ताकि कीमतों को बेकाबू होने से रोका जा सके।
बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत को वैकल्पिक विनिर्माण आधार, ‘मजबूत’ निवेश वाले देश के रूप में...
संयुक्त राष्ट्र, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत विदेशी निवेश का एक 'मजबूत' प्राप्तकर्ता बना हुआ है, क्योंकि बहुराष्ट्रीय कंपनियां इसे आपूर्ति श्रृंखला के लिए वैकल्पिक विनिर्माण आधार के रूप में पहचानती हैं। यह बात संयुक्त राष्ट्र ने कही।
लोकसभा चुनाव : सीईसी को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को जेड प्लस श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। दरअसल, केंद्र ने यह कदम सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के सुरक्षा मूल्यांकन के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट के बाद उठाया है।
इंडिया गठबंधन से भाजपा परेशान : डिंपल
मैनपुरी, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा है कि जब से इंडिया गठबंधन बना है, तब से भारतीय जनता पार्टी परेशान है। वह गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया भी बोलने में हिचकिचा रही है।
पीएम मोदी आज पीलीभीत से भरेंगे हुंकार (लीड-1)
पीलीभीत, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीलीभीत से सियासी समीकरण साधेंगे। इस दौरान वह यूपी सरकार के लोकनिर्माण मंत्री और भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के पक्ष में पीलीभीत ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनता ने चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक बनाने की ठान ली है...
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि देश के लोगों ने इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक बनाने की ठान ली है।
मिस्र, जॉर्डन व फ्रांस ने गाजा में तत्काल युद्धविराम का किया आग्रह
काहिरा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मिस्र, जॉर्डन और फ्रांस ने गाजा पट्टी में तत्काल युद्धविराम का आग्रह किया है, जहां छह महीने से इजराइली बमबारी जारी है।
पीएम मोदी आज यूपी व एमपी में जनसभा को करेंगे संबोधित, तमिलनाडु में रोड...
नई दिल्ली,9 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार मतदाताओं का आशीर्वाद लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजाना विभिन्न राज्यों का दौरा कर चुनावी जनसभा और रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे।
सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने की पति की लंबी आयु की कामना
नई दिल्ली, 8 अप्रैल(आईएएनएस)। सोमवती अमावस्य का पर्व सोमवार को पूरे देश में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने नदियों में स्नान कर और पीपल के वृृक्ष की परिक्रमा कर पति की लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना की।











