छत्तीसगढ़ में आज चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे पीएम मोदी
रायपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर से प्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज करने वाले हैं। उनकी विजय संकल्प शंखनाद रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा की ओर से जोरदार तैयारी की गई है, वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बिहार : ‘ चाचा’ से समझौते के मूड में नहीं चिराग, कहा, इन सभी...
हाजीपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में अब अपनी पूरी ताकत से जुट गए हैं। इस बीच, राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने एनडीए के समर्थन की घोषणा की है। इसके बावजूद लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान से उनका मनमुटाव कम होता नहीं दिख रहा है। चिराग ने कहा कि अब वे इन सभी चीजों से आगे निकल चुके हैं।
ज़ापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर हमलेे से खतरे मेें पड़ी परमाणु सुरक्षा : आईएईए प्रमुख
वियना, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि रविवार को यूक्रेन में ज़ापोरीज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (जेडएनपीपी) पर हुआ ड्रोन हमला एक गंभीर घटना है, इसने परमाणु सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।
108 वर्ष की आयु में स्वामी शिवशंकर भारती का निधन, पीएम मोदी ने जताया...
वाराणसी, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। काशीवासियों के लिए भगवान विश्वनाथ का साक्षात स्वरूप माने जाने वाले स्वामी शिवशंकर भारती "चैतन्य" का रविवार को 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई एसयूवी वाराणसी में मिली, दो...
वाराणसी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार वाराणसी से बरामद हुई है। उनकी कार कथित तौर पर दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक सर्विस सेंटर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पीएम मोदी का तंज, पूछा- क्या शहीदों का अपमान...
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के नवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़े तीखे अंदाज में कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं, 370 का राजस्थान से क्या लेना देना? तो मैं बता दूं कि इसी कश्मीर की रक्षा के लिए देश के कितने ही नौजवान तिरंगे में लिपट कर लौटे हैं।
राष्ट्रीय पार्टी होने का अधिकार खो चुकी है कांग्रेस : भाजपा
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी का कहना कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी होने का नैतिक अधिकार लगभग खो चुकी है। भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से जुड़े बयानों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है।
आज दुनिया में बज रहा भारत का डंका : पीएम मोदी
नवादा, 7 अप्रैल (आईएएनएस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दस वर्षों में देशहित में कई बड़े निर्णय लिए गए। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट व आधुनिक रेलवे स्टेशनों का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि जब तक देश के गरीबों की गरीबी दूर नहीं कर लूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा। पीम ने कहा कि मोदी मौज करने के लिए नहीं, बल्कि मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है।
केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने शक्तिपीठ श्री नैना देवी में की...
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात श्री नैना देवी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की व आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने हवन कुंड में आहुतियां भी डाली और कन्या पूजन किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के विधायक रणधीर शर्मा भी थे
आजादी के बाद पहली बार मतदान करेंगे बूढ़ा पहाड़ के लोग
गढ़वा (झारख्ंड), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। जहां कभी दहशत का माहौल था, वहां अब लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने की खुशियां हैं। जी हां, देश की आजादी के बाद पहली बार बूढ़ा पहाड़ के लोग आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से यहां के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले के डीसी और एसपी खुद यहां पहुंचकर लोगों को उनके मताधिकार के महत्व व उसके प्रयोग की जानकारी दे रहे हैं। लोगों में भी अपने इस अधिकार के प्रयोग को लेकर उत्साह है।











