फ्रांस को 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को अपने देश के विश्वविद्यालयों में...
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने शुक्रवार को दोहराया कि देश को 2030 तक अपने विश्वविद्यालयों में 30,000 भारतीय छात्रों का स्वागत करने की उम्मीद है और वह इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बिहार में गणतंत्र दिवस की धूम, गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने झंडोतोलन किया। झंडोतोलन के बाद राज्यपाल लोगों को संबोधित किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह व जेपी नड्डा ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।
डीआईएएल हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन की अनुमति देने के केंद्र के...
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की, जिसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ान संचालन शुरू करने की अनुमति देने के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के फैसले को चुनौती दी गई है।
वित्तमंत्री ने नॉर्थ ब्लॉक में हलवा समारोह के साथ अंतरिम बजट 2024 प्रक्रिया की...
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 की तैयारी प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्नित करने वाला हलवा समारोह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड की मौजूदगी में बुधवार को नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित किया गया।
अडाणी समूह नेपाल के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में करेगा निवेश: मंत्री
काठमांडू, 24 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाल के वित्त मंत्री राम शरण महत ने कहा है कि अडाणी समूह नेपाल में हवाई अड्डों और ऊर्जा क्षेत्र सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में निवेश करेगा।
लोकसभा चुनाव से पहले कोलकाता में 55 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला
कोलकाता, 23 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कोलकाता पुलिस के 55 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट न मिलना ‘बेतुका’ : एलन...
नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के स्थायी सदस्य के रूप में भारत के न होने को "बेतुका" बताया है।
चीन ने एक साल से अधिक समय से भारत में राजदूत का पद नहीं...
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पद खाली होने के लगभग 15 महीने बाद भी चीन ने अभी तक भारत में अपना राजदूत नियुक्त नहीं किया है।
अंतरिम बजट में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे पर निवेश जारी रखने के होंगे...
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 1 फरवरी को केद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले 2024-25 के अंतरिम बजट में राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए आर्थिक विकास को गति देने के लिए बड़ी बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं पर सरकारी निवेश में बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है।











