‘राजधानी फाइल्स’ को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने दी रिलीज की अनुमति
अमरावती, 16 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की आलोचना करने वाली फिल्म 'राजधानी फाइल्स' की रिलीज की अनुमति दे दी है।
नीतीश के लिए दरवाजा हमेशा खुला ही रहता है : लालू
पटना, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जनता दल युनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल होकर भाजपा के साथ मिलकर भले ही बिहार में सरकार चला रहे हों, लेकिन राजद का मोह नीतीश कुमार के लिए कम नहीं हुआ है। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के शुक्रवार को दिए बयान इसी ओर इशारा कर रहे हैं। लालू ने साफ कहा कि नीतीश के लिए राजद का दरवाजा हमेशा खुला ही रहता है।
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की हालत स्थिर
कोलकाता, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की हालत स्थिर है। दरअसल, बीते दिनों पार्टी समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में सुकांत को गंभीर चोटें आईं थीें। वो बेहोश भी हो गए थे। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब खबर है कि उनकी हालत स्थिर है।
पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री इस आंदोलन में शामिल किसान संगठनों के नेताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं। लेकिन, इस सब के बीच बता दें कि पंजाब के किसान संगठन, जो इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं, उन्हें भी पता है कि यहां के किसानों को धान और गेहूं की फसल के लिए उनकी उत्पादन लागत पर सबसे अधिक रिटर्न मिलता है। यानी उन्हें अपनी फसल की अधिकतम कीमत मिलती है। सरकारी रिपोर्ट से इस बात का पता चलता है कि पंजाब के किसानों की फसल एमएसपी पर सबसे ज्य़ादा खरीदी जाती है।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज यूपी में करेगी प्रवेश, फिर बदला रूट
लखनऊ, 16 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। एक बार फिर से इसके रूट में बदलाव किया गया है। अब यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, संभल होते हुए बुलंदशहर, अलीगढ़ होकर भी गुजरेगी।
अमेरिका में नहीं थम रहा भारतीय छात्रों पर हमला, भारत के हस्तक्षेप के बाद...
वाशिंगटन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कहा, ''अमेरिकी सरकार रंग या लिंग के आधार पर होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा को स्वीकार नहीं कर सकती है। भारतीय व भारतीय मूल के छात्रों पर हमलों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।''
कल से शुरू हो रहे भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी सरकार की उपलब्धियों...
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में शनिवार से भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार शाम के लगभग चार बजे करेंगे।
बिहार : तेजस्वी ने थामी खुली जीप की स्टेरिंग, राहुल ने किया रोड शो
सासाराम, 16 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार के सासाराम में रोड शो किया। इस दौरान उनकी जीप को राजद के नेता तेजस्वी यादव ड्राइव करते नजर आए, जबकि पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार मौजूद थीं।
ट्रम्प के साथी के रूप में तुलसी गबार्ड ने अपने विकल्प रखे हैं खुले
वाशिंगटन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। 2020 में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिंदू-अमेरिकी तुलसी गबार्ड ने देश की विदेश नीति के बारे में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकारों से बात की है और 2024 में पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के सहयोग के लिए अपने विकल्प 'खुले' रखे हैं। रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है।
यमन: हौथी समूह ने ब्रिटिश जहाज पर किया मिसाइल हमला
सना, 16 फरवरी (आईएएनएस)। यमन के हौथी समूह ने अदन की खाड़ी में एक ब्रिटिश जहाज पर कई मिसाइलों से हमला करने की जिम्मेदारी ली है।











