यूपी चुनाव में साथ आएं सपा-बसपा समर्थक, सामाजिक न्याय से हटेगी भाजपा: अमीक जामेई

लखनऊ, 11 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जामेई ने मायावती, सपा-कांग्रेस गठबंधन, सहारनपुर मस्जिद विवाद, आजम खान के खिलाफ दर्ज एक और एफआईआर, गोंडा की घटना और ब्रिक्स सम्मेलन समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को सामाजिक न्याय और पीडीए की राजनीति से जोड़ते हुए भाजपा सरकार को हटाने का दावा किया।

ब्रिक्स सम्मेलन भारत के वैश्विक नेतृत्व को और मजबूत करेगा: भाजपा

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन से पूरी दुनिया को सकारात्मक संदेश मिलेगा। नेताओं का कहना है कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत में हो रहा यह सम्मेलन कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

राजस्थान निकाय चुनाव में बड़ा खुलासा, गहलोत के पैर छूने वाले तीनों लोग चुनाव...

जयपुर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। जोधपुर में 2026 के नगर निगम चुनावों के दौरान एक विवाद खड़ा हो गया, जब एक वीडियो में एक व्यक्ति को पोलिंग स्टेशन पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूते हुए देखा गया।

ब्रिक्स सम्मेलन के बाद भारत ‘विश्वगुरु’ बनने के और करीब पहुंचेगा: उपासना अरोड़ा

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर उपासना अरोड़ा ने दावा किया है कि दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से ‘विश्वगुरु’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इस सम्मेलन के बाद देश इस लक्ष्य के और करीब पहुंच सकता है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल तो भाजपा ने गिनाए...

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर देश की राजनीति में भी बहस तेज हो गई है। विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने जहां सम्मेलन के आयोजन को सकारात्मक बताते हुए इसके वास्तविक परिणामों पर सवाल उठाए हैं, वहीं भाजपा नेताओं ने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और कूटनीतिक प्रभाव का प्रमाण बताया है। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) ने ब्रिक्स को लेकर राजनीति से बचने की अपील की है।

नगांव उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी देवाशीष शर्मा ने जीत का किया दावा, कहा- पार्टी...

दिसपुर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। असम के नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा का टिकट मिलने के बाद देवाशीष शर्मा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने टिकट मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व और क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा इस चुनाव को पूरी गंभीरता और मेहनत के साथ लड़ेगी। शर्मा ने दावा किया कि नगांव की जनता विकास चाहती है और इसी वजह से उपचुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है।

आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं में संयुक्त परिवारों को प्रोत्साहित...

अमरावती, 11 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया कि संयुक्त परिवारों को प्रोत्साहित किया जाए और सभी सदस्यों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

कुछ आरोपियों को क्यों बचाया जा रहा है, एसएनडीपी मामले में हाईकोर्ट ने केरल...

कोच्चि, 11 सितंबर (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एसएनडीपी माइक्रोफाइनेंस धोखाधड़ी मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी देने में हुई देरी को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने सवाल किया कि क्या बार-बार हो रही ये चूक जानबूझकर की जा रही हैं और इनका मकसद मुकदमा चलाने में देरी करना है।

यूएपीए केस के आरोपी रहे एलन ने पिनाराई विजयन पर कसा तंज, याद दिलाई...

तिरुवनंतपुरम, 11 सितंबर (आईएएनएस)। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की 'चाय' वाली पुरानी टिप्पणी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलेगा सेवा अभियान, ब्रिक्स से दुनिया को मिलेगी दिशा:...

लखनऊ, 11 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले महीने भर के 'सेवा संकल्प अभियान', ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, बसपा से आकाश आनंद को बाहर किए जाने और आरक्षण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के आरोपों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का सेवा अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाया जाएगा और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों के बीच सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाएंगे।

खरी बात