मजबूरी में शेख शाहजहां को किया गया गिरफ्तार, ममता राज में बंगाल सुरक्षित नहीं...
नई दिल्ली,29 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी एवं भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई विकल्प नहीं बचने पर उन्हें शेख शाहजहां को गिरफ्तार कराना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छिपने के 50 दिन बाद शेख शाहजहां की गिरफ्तारी से ममता बनर्जी की राजनीति पर भी कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के राज में बंगाल सुरक्षित नहीं है, खासकर महिलाएं, इसलिए उन्हें सत्ता से हटाने की जरूरत है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर काटे पांच हजार से ज्यादा चालान
नोएडा, 29 फरवरी (आईएएनएस)। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाये रखने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने 28 फरवरी को अट्टा चौक, सेक्टर-18, सेक्टर-125 और सेक्टर 126 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान पांच हजार से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए।
स्वीडन की नाटो सदस्यता के ख़िलाफ़ जवाबी उपाय करेगा रूस
मॉस्को, 29 फरवरी (आईएएनएस)। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि रूस नाटो में शामिल होने के बाद स्वीडन की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखेगा और उसके अनुसार जरूरी कार्रवाई करेगा।
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 30 हजार के करीब: मंत्रालय
गाजा, 29 फरवरी (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 29,954 हो गया है। इजरायली सेना ने पिछले 24 घंटों में 76 लोगों की जान ले ली। यह जानकारी हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
भारत, अमेरिका ने होमलैंड सुरक्षा वार्ता में की आतंकवाद, मनी लॉन्ड्रिंग पर चर्चा
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। यहां बुधवार को आयोजित उच्चस्तरीय भारत-अमेरिका होमलैंड सुरक्षा वार्ता में आतंकवाद, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
भारत, नेपाल के विदेश सचिवों ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए बैठक...
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-नेपाल संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के विदेश सचिवों ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक की।
जापान ने विरोध के बावजूद फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के दूषित जल को प्रशांत महासागर...
टोक्यो, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जापान ने बुधवार को फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण वाला दूषित पानी प्रशांत महासागर में छोड़ने का चौथा दौर शुरू कर दिया।
जर्मन रक्षा मंत्री ने यूक्रेन में सेना भेजने से किया इनकार
वियना, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने यूक्रेन में अपनी थल सेना भेजने से इनकार कर दिया है। एक दिन पहले ही फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने सुझाव दिया था कि यूरोपीय देश ऐसा कर सकते हैं।
गाजा की एक-चौथाई आबादी अकाल की कगार पर: संयुक्त राष्ट्र अधिकारी
तेल अवीव, 28 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के एक संगठन के एक वरिष्ठ सहायता अधिकारी ने चेतावनी दी है कि युद्धग्रस्त गाजा की एक-चौथाई आबादी अकाल की कगार पर है।
मोदी सरकार मार्च के पहले हफ्ते में लागू कर सकती है सीएए के नियम...
दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र की मोदी सरकार मार्च के पहले हफ्ते में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के नियम लागू कर सकती है। एनडीटीवी के सूत्रों के अनुसार, सरकार मार्च के पहले हफ्ते या इसके बाद किसी भी दिन सीएए के नियम लागू कर देगी। इसके लागू होने के साथ ही सीएए कानून लागू हो जाएगा।











