Thursday, May 7, 2026
SGSU Advertisement

राजनीति

भाजपा जो चाहेगी वही बिहार में होने नहीं देंगे’, कांग्रेस ने दिए अलग समीकरण...

पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच अब उथलपुथल के संकेत मिलने लगे है। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने शनिवार को साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के बाद सरकार बनाना इतना आसान नहीं होगा। कांग्रेस नेता ने साफ संकेत दिए हैं कि सत्तारूढ़ महागठबंधन भी ऐसी परिस्थिति को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

ईडी ने सोरेन को 10वीं बार भेजा समन, कहा- 29 से 31 जनवरी के...

रांची, 27 जनवरी (आईएएनएस)। ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को एक बार फिर समन भेजा है। उनसे यह बताने को कहा गया है कि वह 29 जनवरी से 31 जनवरी के बीच कब और किस स्थान पर पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे। एजेंसी ने सोरेन से कहा है कि समन पर अगर वे नहीं उपस्थित होते हैं तो उसकी टीम खुद उनके पास पहुंचेगी।

यूपी में जल्द स्थापित होंगे 100 बायो गैस प्लांट: हरदीप सिंह पुरी

लखनऊ, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही 100 नए बायोगैस प्लांट स्थापित होंगे। उन्होंने कहा "आज जनपद बदायूं में कम्प्रेस्ड बायो गैस के नए प्लांट का उद्घघाटन होने जा रहा है और राज्य के 8 अन्य जनपदों में कम्प्रेस्ड बायो गैस के नए संयंत्र का शिलान्यास भी किया जाएगा। अब तक 37 प्लांट की स्थापना के लिए भूमि चयन आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ा सहयोग मिल रहा है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा मांगें मानने के बाद मराठों ने आंदोलन किया खत्म, मनाया जश्न...

नवी मुंबई (ठाणे), 27 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय की सभी प्रमुख मांगें मान ली हैं, इसके बाद शनिवार तड़के उनका आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

घने कोहरे के चलते नॉर्दन रेलवे की 33 ट्रेन चल रही हैं लेट

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। घने कोहरे ने सड़क यातायात के साथ रेल मार्ग यातायात पर भी काफी असर डाला है। इसके चलते नॉर्दर्न रेलवे की करीब 33 ट्रेन देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण इनमें सफर कर रहे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अंतरिम बजट की तयारी अंतिम चरण में, सीतारमण की टीम दे रही है फाइनल...

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अंतरिम बजट 2024 की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों की उनकी टीम इसे अंतिम रूप दे रही है। 'हलवा समारोह' के बाद पूर्ण गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए नॉर्थ ब्लॉक को लॉक-डाउन में डाल दिया गया है।

फ्रांस को 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को अपने देश के विश्वविद्यालयों में...

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने शुक्रवार को दोहराया कि देश को 2030 तक अपने विश्वविद्यालयों में 30,000 भारतीय छात्रों का स्वागत करने की उम्मीद है और वह इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बिहार में गणतंत्र दिवस की धूम, गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने झंडोतोलन किया। झंडोतोलन के बाद राज्यपाल लोगों को संबोधित किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह व जेपी नड्डा ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

डीआईएएल हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन की अनुमति देने के केंद्र के...

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की, जिसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ान संचालन शुरू करने की अनुमति देने के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के फैसले को चुनौती दी गई है।

खरी बात