किसानों को आगे बढ़ने का अवसर दे रही डबल इंजन की सरकारः मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 17 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी संभावनाओं वाला प्रदेश है। भारत की आबादी का 16 फीसदी हिस्सा अकेले यूपी में निवास करता है। उत्तर प्रदेश के पास देश की कुल कृषि योग्य भूमि का मात्र 11 फीसदी है, लेकिन देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन का 20 फीसदी से अधिक शेयर यूपी का है। प्रदेश के अंदर किसान औद्यानिक फसलों के लिए मात्र 10 फीसदी कृषि योग्य भूमि का ही उपयोग करते हैं, जबकि 10 फीसदी भूमि में कृषि की कुल जीडीपी में 24 फीसदी शेयर औद्यानिक फसलों के माध्यम से किसानों व प्रदेश को प्राप्त होता है। सीएम ने कहा कि किसानों को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का अवसर डबल इंजन की सरकार दे रही है।
कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी पुलिस की परीक्षा, 32 सेंटरों पर 60 हजार...
नोएडा, 17 फरवरी (आईएएनएस) । गौतमबुद्ध नगर जिले के 32 केंद्रों में आज और कल उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है। पुलिस की निगरानी और चौकसी परीक्षा केंद्रों के आसपास बढ़ गई है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्कूलों और एग्जाम सेंटरों के बाहर लगा रखी है। साथ ही साथ परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्कूल कर्मचारी और छात्रों के अलावा अन्य किसी व्यक्ति के एंट्री पर पूरी तरीके से रोक लगा हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा शनिवार और रविवार को जनपद के 32 सेंटर पर आयोजित की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंचे, पदाधिकारियों की बैठक शुरू
नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले बैठक का एजेंडा तय करने के लिए होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रगति मैदान के भारत मंडपम पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत मंडपम पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सरकार की उपलब्धियों को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का जायजा भी लिया। राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक से पहले होने वाले पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है।
बिहार : मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा से दिख सकते हैं नए चेहरे, जदयू का...
पटना, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में एनडीए सरकार बने एक पखवाड़े से अधिक का समय निकल चुका है, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है। संभावना जताई जा रही है कि बिहार भाजपा नेताओं के पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक से लौटने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।
यूपी में न्याय यात्रा राहुल गांधी की मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एंट्री
वाराणसी, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दूसरे दिन यूपी में अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत की। यात्रा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में एंट्री कर गई है।
कोर्ट ने ट्रम्प पर लगाया 355 मिलियन डॉलर का जुर्माना
न्यूयॉर्क, 17 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश ने नागरिक धोखाधड़ी मामले में डोनाल्ड ट्रंप को लगभग 355 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया है।
भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू, लोकसभा चुनाव की तैयारियों व...
नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों, रणनीति और एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आज से भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के मुताबिक, भाजपा इस बार अकेले 370 और एनडीए के सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी मैदान में जाने की तैयारी कर रही है, इस लिहाज से राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
झारखंड में कैबिनेट विस्तार के साथ कांग्रेस में बवाल, 11 विधायकों ने बजट सत्र...
रांची, 17 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड में चंपई सोरेन कैबिनेट का विस्तार तो हो गया है, लेकिन इसके साथ ही सरकार में दूसरी सबसे बड़ी साझीदार कांग्रेस का आंतरिक कलह सतह पर आ गया है। सरकार की अगुवाई कर रही झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक वैद्यनाम राम ने भी मंत्रियों की सूची में अपना नाम काटे जाने पर बागी तेवर अपना लिया है।
रमजान के दौरान गाजा में जारी रह सकता है संघर्ष : मंत्री
जेरूसलम, 17 फरवरी (आईएएनएस)। इजराइल के युद्धकालीन कैबिनेट मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने चेतावनी दी है कि अगर इजराइली बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो रमजान के दौरान गाजा पट्टी में लड़ाई जारी रहेगी।
उदारवादी डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मैनचिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने से किया...
वाशिंगटन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्ट वर्जीनिया के उदारवादी डेमोक्रेट सीनेटर जो मैनचिन ने घोषणा की है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इससे उनकी संभावित उम्मीदवारी के बारे में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।











