यूरोपीय संघ ने जब्त रूसी संपत्ति से आए 1.5 बिलियन यूरो यूक्रेन को दिए
ब्रसेल्स, 27 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने घोषणा की है कि उसने यूक्रेन की सहायता के लिए 1.5 बिलियन यूरो (1.62 बिलियन डॉलर) ट्रांसफर किये हैं। ये पैसे रूस की जब्त की गई संपत्ति से आए हैं।
फ्यूचर एवं ऑप्शन मार्केट का नियमन सेबी की जिम्मेदारी है : वित्त मंत्री
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डेरिवेटिव्स सेगमेंट में बहुत ज्यादा उथल-पुथल को लेकर जारी चिंताओं के बीच शुक्रवार को कहा कि फ्यूचर एवं ऑप्शन मार्केट का नियमन भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का काम है।
लगातार बढ़ती गर्मी पर गुटेरेस ने जताई चिंता, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जरूरी कदम उठाने...
संयुक्त राष्ट्र, 26 जुलाई (आईएएनएस)। इस सप्ताह लगातार तीन दिनों तक ग्लोबल तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जीवन बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जरूरी कदम उठाने की अपील की है।
कमला हैरिस ने किया गाजा में युद्ध विराम का आह्वान
वाशिंगटन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने विदेश नीति पर अपनी पहली टिप्पणी की। उपराष्ट्रपति हैरिस ने गुरुवार को इजरायल से युद्ध विराम समझौते पर सहमत होने का आह्वान किया।
केंद्र सरकार ने 10 साल में 15 लाख करोड़ टैक्स लिए, बदले में सिर्फ...
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 10 सालों से हर बजट में दिल्लीवालों को धोखा दिया गया है। दिल्लीवालों के साथ भाजपा की केंद्र सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है। पिछले 10 सालों में दिल्ली के लोगों ने केंद्र सरकार को 15,59,933 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स दिया। इसके बदले दिल्ली को मात्र 7,534 करोड़ रुपये ही मिले।
अलास्का एयर डिफेंस जोन में दिखे चीन और रूसी लड़ाकू विमान, यूएस ने मौके...
वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (एनओआरएडी) ने बुधवार को बताया कि उसने अलास्का के तट के पास बमों से लैस चीन और रूस के दो लड़ाकू विमानों को देखा। इन विमानों को रोकने के लिए उन्होंने मौके पर अपने फाइटर प्लेन भेजे।
रूस को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर भरोसा नहीं : मारिया जखारोवा
मॉस्को, 25 जुलाई (आईएएनएस)। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा का कहना है कि रूस के साथ संभावित वार्ता पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जो बयान दिए हैं वो विश्वसनीय नहीं है।
राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने के बाद बाइडेन ने कहा, दांव पर...
वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति पद की दौड़ से अचानक बाहर होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार रात ओवल ऑफिस में पहली बार अमेरिकियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह "नई पीढ़ी को मशाल सौंप रहे हैं"।
भारत-ब्रिटेन ने शुरू की टेक्नोलॉजी सुरक्षा पहल
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास में प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका को देखते हुए भारत और ब्रिटेन के प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए सात महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एक नई 'प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल' (टीएसआई) शुरू की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
लिथुआनिया के संसदीय चुनाव में उतरेंगे 19 दल, 18 निर्दलीय उम्मीदवार भी ठोकेंगे ताल
विल्नियस, 24 जुलाई (आईएएनएस) लिथुआनिया के केंद्रीय चुनाव आयोग (वीआरके) के अनुसार, इस साल अक्टूबर में होने वाले लिथुआनियाई संसद के चुनाव में 19 राजनीतिक दल हिस्सा लेंगे।










