अमेरिकी खुफिया सेवा की निदेशक ने दिया इस्तीफा

वाशिंगटन, 23 जुलाई, (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले को लेकर अमेरिकी संसद में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कड़ी आलोचना झेलने के एक दिन बाद अमेरिकी खुफिया सेवा की निदेशक किम्बर्ली चीटल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

वाशिंगटन में इजरायली-अमेरिकी बंधकों के परिवारों से मिले नेतन्याहू

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका की यात्रा पर हैं। वाशिंगटन में उन्होंने मंगलवार को उन परिवार वालों से मुलाकात की जिनके सदस्य हमास की हिरासत में गाजा में हैं।

बीएचयू के छात्रों ने बजट पर जताई नाखुशी, कहा- छात्रों के लिए और भी...

वाराणसी, 23 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार सुबह 11 बजे संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किय़ा। वित्त मंत्री सीतारमण ने लगातार सातवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। बजट पर देश की धार्मिक नगरी काशी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। हालांकि ज्यादातर छात्र शिक्षा क्षेत्र को ज्यादा महत्व नहीं मिलने से नाखुश हैं।

वित्त मंत्री ने देश की आधी आबादी के लिए दी खास सौगात

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट संसद में पेश किया। बजट में समाज के विभिन्न तबकों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। खासकर युवाओं, महिलाओं और कृषि क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण की होगी शुरुआत, बाढ़ के लिए 11,500...

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण को शुरू करने की घोषणा की गई। साथ ही बजट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया।

वित्त मंत्री ने बिहार के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के लिए भी खोला पिटारा

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

बिहार को आम बजट में मिले कई तोहफे, दो एक्सप्रेसवे समेत सड़कों के लिए...

पटना, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार को भले ही विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, लेकिन केंद्र सरकार ने बजट में कई तोहफे दिए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आम बजट पेश किया जिसमें बिहार को कई तोहफे दिए जाने का ऐलान किया है।

सीतारमण ने लगातार सातवीं बार पेश किया बजट, मोरारजी देसाई का तोड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आ गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवीं बार संसद में बजट पेश किया। ऐसा करने वाली वो देश की पहली वित्त मंत्री बन गईं है।

इजराइली सेना ने गाजा के ‘मानवीय क्षेत्र’ के कुछ हिस्से को खाली करने का...

संयुक्त राष्ट्र, 23 जुलाई (आईएएनएस)। गाजा के 'मानवीय क्षेत्र' के कुछ हिस्सों के निवासियों को वहां से किसी अन्य स्थान पर जाने का आदेश दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि आदेश के बाद लोगों को  भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

अखिलेश यादव ने कहा, बजट से कोई उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर रही हैं। मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि इस बार के बजट से उनको कोई उम्मीद नहीं है।

खरी बात