एलजी को शिक्षकों का तबादला लेना पड़ा वापस : शिक्षा मंत्री आतिशी
नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी का कहना है कि आखिरकार एलजी को सरकारी स्कूलों में तैनात पांच हजार शिक्षकों के तबादले का आदेश वापस लेना पड़ा। आतिशी ने इसे दिल्ली वालों की जीत बताते हुए कहा कि मेरे आदेश के खिलाफ जाकर दो जुलाई को एलजी के जरिए इन शिक्षकों का तबादला कर दिया गया था। उस वक्त मैंने दिल्ली वालों से वादा किया था कि केजरीवाल सरकार सरकारी स्कूलों को कोई नुकसान नहीं होने देगी। आज शिक्षकों और बच्चों के पेरेंट्स का संघर्ष सफल हो गया है।
भारत व रूस के बीच मधुर संबंध, दोस्ती को आगे बढ़ाया जाए : ...
नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मूल निवासी अभय सिंह ने रूस में एक बार फिर अपना परचम लहराया है। वह भारी मतों से दूसरी बार विधायक बने हैं। अभय सिंह कुर्स्क से पुतिन की पार्टी 'यूनाइटेड रूस' के टिकट पर जीत दर्ज की है। दूसरी बार विधायक बनने के बाद आईएएनएस ने अभय सिंह से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ का...
कोटा, 7 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के अनंतपुरा स्थित 'लव कुश वाटिका परिसर' में एक पौधा लगाकर ' एक पेड़ मां के नाम अभियान' का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर कई संगठनों के सदस्यों व विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाए।
गाजा स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 16 की मौत
गाजा, 7 जुलाई (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कहा है कि गाजा पट्टी में एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं, साथ ही इस हमले में कई अन्य घायल हो गए हैं। घायलों की संख्या कम से कम 75 बताई गई है।
उपचुनाव में लें विजय का संकल्प : बीएल संतोष
लखनऊ 6 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष शनिवार को पहली बार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को मजबूती से लड़कर विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ काम करना है।
छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना प्राथमिकता : जीतन राम मांझी
पटना, 6 जुलाई (आईएएनएस )। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इससे ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के परंपरागत काम करने वालों को मदद मिलेगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और देश का समावेशी विकास संभव होगा।
लोकसभा का दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद कोटा-बूंदी के दौरे पर बिरला,...
कोटा, 6 जुलाई (आईएएनएस) लोकसभा का लगातार दूसरी बार स्पीकर चुने जाने के बाद ओम बिरला शनिवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। तीन दिवसीय दौरे पर कोटा-बूंदी पहुंचे लोकसभा स्पीकर का जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में लंबा रोड शो भी किया।
शी चिनफिंग ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति रहमोन को दिया ‘मैत्री का पदक’ सम्मान
बीजिंग, 6 जुलाई (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 5 जुलाई की दोपहर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दुशांबे में स्थित राष्ट्रपति भवन में एक भव्य पुरस्कार समारोह आयोजित किया और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन को "मैत्री का पदक" से सम्मानित किया।
चीन-ताजिकिस्तान मानविकी आदान-प्रदान गतिविधियां दुशांबे में आयोजित
बीजिंग, 6 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ताजिकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान 5 जुलाई को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा चीन-ताजिकिस्तान मानविकी आदान-प्रदान कार्यक्रम दुशांबे में आयोजित किया गया। साथ ही, चीन और ताजिकिस्तान के बीच "चीन को एक साथ देखना" संयुक्त मीडिया साक्षात्कार गतिविधि शुरू की गई।
पेइचिंग और ढाका के बीच जल्द शुरू की जाएगी सीधी उड़ान
बीजिंग, 6 जुलाई (आईएएनएस)। चीन और बांग्लादेश के बीच लोगों के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाने के लिए दो चीनी एयरलाइंस निकट भविष्य में चीन की राजधानी पेइचिंग और बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेंगी।











