राजद प्रत्याशी बीमा भारती पर बरसे नीतीश, कहा- बोलने नहीं आता था, फिर भी...
पूर्णिया, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पूर्णिया के रुपौली विधानसभा से राजद प्रत्याशी बीमा भारती पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इन्हें बोलने नहीं आता था, फिर भी आगे बढ़ाया, लेकिन वह सांसद बननेे के लिए राजद में चली गईं।
झारखंड में स्टार्टअप पॉलिसी को मजबूती से लागू कर रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे :...
रांची, 6 जुलाई (आईएएनएस)। तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने शनिवार को पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाने और उद्योगों की स्थापना के लिए ठोस कदम उठाएगी।
बिहार में बनेंगे दो स्पेशल इकोनॉमिक जोन, केंद्र सरकार ने दी सहमति
पटना, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में उद्योगों को बढ़ाने के लिए प्रयासरत प्रदेश सरकार को सफलता हाथ लगी है। केंद्र सरकार ने बिहार में दो स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) स्थापित करने पर सहमति दे दी है।
ब्रिटेन के नए पीएम स्टारमर ने गठित की कैबिनेट, देश की पहली महिला चांसलर...
लंदन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अपना नया कैबिनेट नियुक्त कर दिया है। इस कैबिनेट में एंजेला रेनर को डिप्टी पीएम और रेचल रीव्स को देश की पहली महिला चांसलर ऑफ द एक्सचेकर बनाया गया है।
युद्ध विराम वार्ता के लिए कतर में टीम भेजेगा इजरायल
यरूशलम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए क़तर के दोहा में बैठक चल रही है। इजरायल के मोसाद जासूसी एजेंसी के प्रमुख डेविड बार्निया ने मध्यस्थों के साथ दोहा में एक बैठक की। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने घोषणा की है वार्ता जारी रखने के लिए अगले सप्ताह एक टीम फिर से दोहा भेजी जाएगी।
मप्र में लाभार्थियों के खातों में साढ़े तीन हजार करोड़ की राशि हस्तांतरित
भोपाल, 5 जुलाई (आईएएनएस) । मध्य प्रदेश के लगभग तीन करोड़ लाभार्थियों को एक साथ सौगात मिली। चार योजनाओं के हितग्राहियों के खातों में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 3575 करोड़ की राशि हस्तांतरित किया।
सैन्य व अर्ध सैनिक बलों के 36 वीर जवान कीर्ति चक्र व शौर्य चक्र...
दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अदम्य साहस व वीरता का परिचय देने वाले सैन्य बलों, अर्धसैनिक बलों व पुलिस कर्मियों को शुक्रवार शाम कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 05 जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) के दौरान 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।
सीएम धामी ने बीजेपी उम्मीदवार करतार सिंह भड़ाना के पक्ष में की जनसभा
रुड़की/ मंगलौर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में दो सीटों पर 10 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव होना है। इसके लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचार की कमान संभालते हुए बीजेपी के मंगलौर से प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।
झारखंड में लोगों को नहीं मिला योजनाओं का लाभ, सिर्फ फीता काटती रही सरकार...
रांची, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उनका कहना है कि शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा जैसे नेताओं के झारखंड का प्रभारी बनने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, जल्द ही छोड़ेंगे कंजर्वेटिव नेता...
लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। आम चुनाव में हुई पराजय के बाद ऋषि सुनक ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह जल्द ही कंजर्वेटिव नेता का पद भी छोड़ देंगे।











