लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने की गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश : चिराग
पटना, 29 जून (आईएएनएस)। बिहार लोजपा (रामविलास) ने शनिवार को अपने सभी नव निर्वाचित सांसदों का यहां अभिनंदन किया। अभिनंदन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं और प्रदेश के नेताओं द्वारा पार्टी के नव निर्वाचित सभी पांचों सांसदों को सम्मानित किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
अखिलेश के जन्मदिन पर सपा लगाएगी ”पीडीए पेड़”
लखनऊ, 29 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर प्रदेश में एक से सात जुलाई तक ''पीडीए पेड़'' वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करेगी। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को बताया कि एक जुलाई को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी की ओर से ''पीडीए पेड़'' वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में एक सप्ताह चलेगा।
गुरु रविदास के आदर्शों पर चलते हुए करूंगा मंगलौर विधानसभा की सेवा : करतार...
मंगलौर, 29 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के साथ ही देश के सात राज्यों में 10 जुलाई को विधानसभा के उपचुनाव होना है। इसके लिए सभी पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना जोर लगा रहे हैं। उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों के लिए भी 10 जुलाई को मतदान होना है। मंगलौर सीट से बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने शनिवार को मंगलौर विधानसभा में ग्राम नाथू खेड़ी में स्थित रविदास मंदिर में जाकर गुरु रविदास का आशीर्वाद लिया।
केवल 17 प्रतिशत सतत् विकास लक्ष्य ही पटरी पर : संयुक्त राष्ट्र
बीजिंग, 29 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने 28 जून को जारी“सतत् विकास लक्ष्य रिपोर्ट 2024” में बताया कि सतत् विकास लक्ष्यों का केवल 17 प्रतिशत ही पटरी पर है, लगभग आधे लक्ष्यों ने "छोटी या औसत प्रगति" की है, और एक-तिहाई से अधिक लक्ष्य स्थिर या पीछे चला गया है।
चीन ने अमेरिका से चीन की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों का सम्मान करने...
बीजिंग, 29 जून (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 28 जून को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीनी और अमेरिकी वरिष्ठ अधिकारियों के बीच फोन कॉल के बारे में सवालों का जवाब दिया।
शी चिनफिंग ने पेरू की राष्ट्रपति के साथ की बातचीत
बीजिंग, 29 जून (आईएएनएस)। 28 जून की दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में पेरू की राष्ट्रपति डीना एर्सिलिया बोलोआर्टे ज़ेगारा के साथ वार्ता की। शी ने बल दिया कि चीन पेरू के साथ संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता है और पेरू के साथ राजनीतिक विश्वास मजबूत करने, व्यावहारिक सहयोग गहराने, विभिन्न सभ्यताओं की पारस्परिक सीख बढ़ाने और बहुपक्षीय समन्वय मजबूत करने और चीन-पेरू सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी निरंतर नयी मंजिल पर पहुंचाने को तैयार है।
इस बार बदलेगा मंगलौर विधानसभा का इतिहास : भाजपा सांसद रावत
रुड़की/ मंगलौर, 29जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों के लिए 10 जुलाई को उप चुनाव हो रहा है। प्रदेश के हरिद्वार जिले की मंगलौर और चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रचार शुरू कर दिया है। शनिवार को हरिद्वार लोकसभा सीट से नव निर्वाचित सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने मंगलौर पहुंचे और मतदाताओं से उन्हें जिताने की अपील की।
दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट पांच घंटे लेट, यात्रियों ने किया हंगामा
दरभंगा, 29 जून (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट पांच घंटे लेट होने से नाराज यात्रियों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया।
हत्या के लिए सुपारी देने की साजिश के आरोप में निखिल गुप्ता अमेरिकी अदालत...
न्यूयॉर्क, 29 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में एक खालिस्तानी अलगाववादी की कथित हत्या के लिए सुपारी देने की साजिश में आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को पहली बार ट्रायल जज के सामने पेश किया गया।
रफा में इजरायली बमबारी में 11 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा, 29 जून (आईएएनएस)। गाजा के सबसे दक्षिणी शहर पश्चिमी रफा में विस्थापित लोगों के टेंट पर इजरायली हमले में कम से कम 11 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने ये जानकारी दी है।











