यूपी के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : नंद गोपाल...
लखनऊ, 1 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (एकेआईसी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
हमास ने जारी किया विस्फोटक तैयार करते सदस्यों का वीडियो
गाजा, 1 जुलाई (आईएएनएस)। इस्लामिक रेजिस्टेंस मूवमेंट (हमास) की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसके सदस्य गाजा पट्टी के शहरों में घुसने वाले इजरायली सैन्य वाहनों के खिलाफ इस्तेमाल के लिए विस्फोटक डिवाइस तैयार करते दिख रहे हैं।
दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने...
सोल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने सोमवार को पूर्व की दिशा में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। कहा गया है कि दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में ये कार्रवाई की गई है।
नदी लिंक परियोजना के लिए मध्य प्रदेश व राजस्थान के बीच समझौता
भोपाल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश और राजस्थान में विकास की नई इबारत लिखने की रविवार को शुरुआत हुई। दोनों राज्यों ने पार्वती-काली सिंध चंबल नदी लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए संयुक्त पहल की है। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच एमओयू हुआ है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और राजस्थान के 13- 13 जिलों को लाभ होगा।
गुलामी के प्रतीक पुराने कानूनों में परिवर्तन का कार्य ऐतिहासिक : डॉ.यादव
भोपाल, 30 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुराने कानूनों को गुलामी का प्रतीक बताते हुए कहा है कि गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करने के क्रम में कुछ कानूनों में आमूलचूल परिर्वतन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश में पुलिस और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई बदलाव किए जा रहे हैं। यह समाज में सुव्यवस्था स्थापित करने का प्रयास है।
इराक ने अपने न्यायपालिका प्रमुख के खिलाफ अमेरिकी कांग्रेस की टिप्पणी को खारिज किया
बगदाद, 30 जून (आईएएनएस)। इराकी विदेश मंत्रालय ने इराक की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल (एसजेसी) के प्रमुख फैक जिदान को देश में 'ईरानी प्रभाव का उपकरण' घोषित करने की अमेरिकी कांग्रेस की धमकी की निंदा की।
ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए अब पेजेशकियन, जलीली के बीच निर्णायक मुकाबला
तेहरान, 30 जून (आईएएनएस)। ईरान में 14वें राष्ट्रपति के लिए हुए पहले चरण के चुनाव में किसी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला है। अब दो शीर्ष उम्मीदवारों मसूद पेजेशकियन और सईद जलीली के बीच सीधे मुकाबले के लिए 5 जुलाई को मतदान होगा।
गाजा में इजरायली हमलों में 40 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा, 30 जून (आईएएनएस)। पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए और 224 अन्य घायल हो गए।
यूपी के नए मुख्य सचिव की तस्वीर 30 जून को होगी साफ
लखनऊ, 29 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। अब यह देखना है कि इस पद दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार मिलेगा या किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को इस पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसकी तस्वीर 30 जून शाम तक साफ होगी।
आपातकाल बुरी घटना, फिर कोई राष्ट्र पर ऐसा आघात न करे, इसलिए याद करना...
नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने आपातकाल को बुरी घटना बताते हुए कहा कि इसे याद करना इसलिए जरूरी है, ताकि फिर कोई राष्ट्र पर ऐसा आघात न करे।











