वेस्ट बैंक में इजरायली सेना की गोलीबारी में 2 फिलिस्तीनियों की मौत

रामल्लाह, 22 जून (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के शहर कल्किलिया में गोलीबारी की जिसमें दो फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इजरायल का कहना है कि दोनों इस्लामिक जिहाद के सदस्य थे।

योग दिवस: यूपी के राजभवन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

लखनऊ, 21 जून (आईएएनएस)। मानव स्वास्थ्य को सजग करने वाले योग दिवस के मौके पर यूपी के राजभवन ने एक नई सफलता हासिल की है। राजभवन में 12 से 18 जून तक संचालित योग शपथ अभियान में 25,93,276 लोगों ने हिस्सा लिया। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

अमेरिका ने रूसी कंपनी कैस्परस्की के सॉफ्टवेयर बैन करने की घोषणा की

वाशिंगटन, 21 जून (आईएएनएस/डीपीए)। अमेरिका ने मॉस्को स्थित साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्की द्वारा बनाए गए एंटीवायरस सॉफ्टवेयर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 3 की मौत, 2 घायल

बेरूत, 21 जून (आईएएनएस)। लेबनान के दक्षिणी इलाकों में इजरायली हवाई हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने मीडिया को ये जानकारी दी।

अमेरिका ने अन्य देशों द्वारा ऑर्डर की गई मिसाइलों को भेजा यूक्रेन

वाशिंगटन, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अन्य देशों द्वारा ऑर्डर की गई सैकड़ों वायु रक्षा मिसाइलों को यूक्रेन भेज रहा है, ताकि यूक्रेन रूस से अपनी रक्षा कर सके।

केजरीवाल को मिली जमानत पर ‘आप’ में खुशी की लहर, भगवंत मान ने लिखा...

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी है। वह मनी लांड्रिंग मामले में जेल में थे। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें 21 दिन के लिए जमानत मिली थी। वहीं, चुनाव होते ही 2 जून को फिर से जेल चले गए थे। लेकिन अब उन्हें 18 दिन बाद नियमित जमानत मिल गई है।

प्रोटेम स्पीकर पर कांग्रेस का ऐतराज, कहा- कोडिकुन्निल सुरेश की वरिष्ठता को किया गया...

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस) लोकसभा के लिए भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं। कांग्रेस ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज की है और इसे संसदीय परंपरा के खिलाफ लिया गया निर्णय कहा है। गौरतलब है कि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। यह जानकारी गुरुवार शाम केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। संसदीय कार्य मंत्री के मुताबिक नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक महताब बतौर प्रोटेम स्पीकर अध्यक्ष का कर्तव्य निभाएंगे।

पाक-चीन के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के उल्लेख पर सवाल उठाने का भारत को...

इस्लामाबाद, 20 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान-चीन के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के उल्लेख पर सवाल उठाने का भारत के पास "कोई अधिकार या आधार" नहीं है। यह टिप्पणी बीजिंग में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके चीनी समकक्ष ली कियांग के बीच वार्ता के बाद 8 जून को जारी संयुक्त बयान के संदर्भ में की गई है।

चार साल से बंद देश की सबसे पुरानी सुरदा तांबा खदान में फिर शुरू...

जमशेदपुर, 20 जून (आईएएनएस)। देश में हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की सबसे पुरानी तांबा खदानों में से एक झारखंड के मुसाबनी स्थित सुरदा माइंस की चमक एक बार फिर लौटने वाली है। भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने माइनिंग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 65.52 हेक्टेयर वन भूमि के लीज के लिए क्लीयरेंस दे दी है।

कनाडा ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित किया

ओटावा, 20 जून (आईएएनएस)। कनाडा ने ईरानी सशस्त्र बलों की एक शाखा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को "आतंकवादी इकाई" घोषित किया है।

खरी बात