गाजा में इजरायली हमलों में 42 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा, 23 जून (आईएएनएस)। गाजा शहर के दो अलग-अलग इलाकों में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 42 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
पांच साल में लखनऊ भारत के टॉप तीन शहरों में होगा शामिल : राजनाथ...
लखनऊ, 23 जून (आईएएनएस)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि पांच साल में लखनऊ भारत के तीन बड़े शहरों की कतार में आकर खड़ा हो। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ में एक स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
नीट पेपर लीक मामले के लिए एनटीए जिम्मेदार : आशुतोष
नई दिल्ली, 23 जून(आईएएनएस)। नीट पेपर के कथित लीक मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मीडिया हेड आशुतोष ने कहा है कि इस मामले में पूरी तरह से एनटीए जिम्मेदार है। उसके अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
नीट मामले में सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : आशुतोष,...
नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) की ओर से आयोजित 'नीट' के कथित पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में विवाद छिड़ा हुआ है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया है। परीक्षा में शामिल तमाम छात्र इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं। परिदृश्य अभी साफ नहीं है। इसके चलते अभ्यर्थियों में अपने भविष्य को लेकर संशय बना हुआ है। मामले में आईएएनएस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मीडिया हेड आशुतोष से बात की और उनके विचार जानें।
होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में तैनात होंगे आपदा मित्र, मुख्यमंत्री का नियमावली तैयार करने...
लखनऊ, 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में होमगार्ड विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में आपदा मित्र तैनात होंगे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए।
राजनीतिक लाभ के लिए दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों पर मढ़ रही आरोप : एलजी
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में जारी जल संकट पर जल मंत्री आतिशी के अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने के बाद दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना का बयान सामने आया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के जल संकट को जबरन एक राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जल संकट के जरिए आम आदमी पार्टी पड़ोसी राज्यों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
ली छ्यांग 15वें ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम में भाग लेंगे
बीजिंग, 22 जून (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 21 जून को इस बात की घोषणा की कि चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग 25 जून को चीन के ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर में आयोजित 15वें ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम में भाग लेंगे।
चीन ने ‘थाइवान स्वतंत्रता’ अलगाववादी अपराधियों को कड़ी सजा देने पर दी राय
बीजिंग, 22 जून (आईएएनएस)। 21 जून को चीन के सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट, सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट, सार्वजनिक सुरक्षा विभाग, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय और न्याय मंत्रालय ने संयुक्त रूप से कानून के अनुसार "थाइवान स्वतंत्रता" अलगाववादी अपराधियों को कड़ी सजा देने पर राय जारी की, जो जारी होने की तिथि से प्रभावी होगा।
वेस्ट बैंक में इजरायली सेना की गोलीबारी में 2 फिलिस्तीनियों की मौत
रामल्लाह, 22 जून (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के शहर कल्किलिया में गोलीबारी की जिसमें दो फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इजरायल का कहना है कि दोनों इस्लामिक जिहाद के सदस्य थे।
योग दिवस: यूपी के राजभवन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
लखनऊ, 21 जून (आईएएनएस)। मानव स्वास्थ्य को सजग करने वाले योग दिवस के मौके पर यूपी के राजभवन ने एक नई सफलता हासिल की है। राजभवन में 12 से 18 जून तक संचालित योग शपथ अभियान में 25,93,276 लोगों ने हिस्सा लिया। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।











