उत्तर कोरिया व वियतनाम के दौरे पर जाएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन
मास्को, 17 जून (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को प्योंगयांग की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। 24 वर्षों में उत्तर कोरिया की उनकी यह पहली यात्रा है। इसके बाद वह वियतनाम भी जाएंगे।
सीतारमण कंपनियों, राज्यों के वित्त मंत्री और किसानों के निकायों से करेंगी प्री-बजट चर्चा
नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस हफ्ते इंडस्ट्री और किसानों के निकायों और राज्यों के वित्त मंत्रियों से प्री-बजट चर्चा करेंगी।
खराब गुणवत्ता वाले डेटासेट पर प्रशिक्षित किए जा रहे एआई मॉडल : राजीव चंद्रशेखर
नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि ज्यादातर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडलों को खराब तरीके से डिजाइन किए गए डेटासेट पर प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे फाइनल प्रोडक्ट की गुणवत्ता काफी हद तक प्रभावित हो रही है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में जंगल की आग के कारण 1,200 लोगों को निकाला गया
लॉस एंजिल्स, 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में जंगल में लगी आग तेजी से फैल रही है। इसने 12,200 एकड़ (लगभग 49.4 वर्ग किमी) से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसके कारण कम से कम 1,200 लोगों को एक लोकप्रिय मनोरंजन स्थल से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
ईरान, पाकिस्तान द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर सहमत
तेहरान, 17 जून (आईएएनएस)। ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में यह बात कही गई है।
स्विस शांति सम्मेलन के दौरान रूस ने तेज किए सैन्य हमले : यूक्रेन
कीव, 17 जून (आईएएनएस/डीपीए)। यूक्रेन ने कहा है कि जब स्विट्जरलैंड में शांति सम्मेलन चल रहा था तो रूस ने यूक्रेन पर अपने सैन्य हमले तेज कर दिए। शांति सम्मेलन रविवार को समाप्त हो गया।
संसद परिसर में मनमाने ढंग से मूर्तियों को हटाना लोकतंत्र की भावना का उल्लंघन...
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। संसद भवन परिसर में प्रमुख महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थानांतरण पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर समेत कई महान नेताओं की मूर्तियों को उनके प्रमुख स्थानों से हटा कर एक अलग कोने में स्थापित कर दिया गया है। बिना किसी परामर्श के मनमाने ढंग से इन मूर्तियों को हटाना हमारे लोकतंत्र की मूल भावना का उल्लंघन है। पूरे संसद भवन में लगभग 50 ऐसी मूर्तियां या आवक्ष प्रतिमाएं हैं।
ईवीएम को लेकर एलन मस्क व राजीव चंद्रशेखर के बीच एक्स पर बहस तेज...
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हैक किया जा सकता है या नहीं, इस विषय पर रविवार को टेक अरबपति एलन मस्क और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बसह और तेज हो गई।
इजरायल ने गाजा पट्टी के दक्षिण में रोज 11 घंटे हमले रोकने की घोषणा...
तेल अवीव, 16 जून (आईएएनएस/डीपीए)। इजरायली सेना ने ईद-उल-अजहा से पहले गाजा पट्टी के दक्षिण में अपनी सैन्य कार्रवाई हर रोज 11 घंटे रोकने की घोषणा की है। उसने बताया है कि मानवीय सहायता की आमद बढ़ाने के लिए यह रोक लगाई जाएगी।
इराकी शिया मिलिशिया ने ली इजरायल पर हमले की जिम्मेदारी
बगदाद, 16 जून (आईएएनएस)। एक इराकी शिया मिलिशिया ने उत्तरी इजरायल के हाइफा में एक क्रूज मिसाइल से हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।











