इजरायली सेना ने कहा, रफा में विस्फोट में उसके 8 सैनिक मारे गए

यरूशलम, 16 जून (आईएएनएस)। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा है कि दक्षिणी गाजा पट्टी के शहर रफा में हुए विस्फोट में उसके आठ सैनिक मारे गए हैं।

ओडिशा में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। ओडिशा में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गृह मंत्रालय, सूचना और जनसंपर्क तथा जल संसाधन विभाग समेत कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं। जबकि डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह को कृषि और किसान सशक्तिकरण, ऊर्जा विभाग और उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा को महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति और पर्यटन विभाग का जिम्मा दिया गया हैं।

बद्रीनाथ हाइवे बस हादसा : सीएम ने की मृतकों के परिजनों व घायलों को...

देहरादून, 15 जून (आईएएनएस)। रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाइवे से पांच किलोमीटर दूर रतौली में 26 यात्रियों से भरी एक बस शनिवार को अलकनंदा नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। इसमें से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों व घायलों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।

संसद भवन परिसर में ‘प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण रविवार को

नई दिल्ली,15 जून (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ रविवार, 16 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में संसद भवन परिसर में नवनिर्मित प्रेरणा स्थल (बीजी – 7, संविधान सदन के सामने) का लोकार्पण करेंगे।

बिहार में आधुनिक व विश्वस्तरीय सड़क हमारा लक्ष्य : विजय कुमार सिन्हा

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार पथ निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग के बजट एवं योजना की समीक्षा की। इस दौरान सिन्हा ने कहा कि बिहार में आधुनिक और विश्वस्तरीय सड़क बनाना हमारा लक्ष्य है।

भाजपा सरकार में सूदखोरों से लोग परेशान : अखिलेश यादव

लखनऊ, 15 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान व नौजवान बेहाल हैं। किसान, नौजवान और अन्य लोग सूदखोरों से परेशान हैं।

चीनी नौसेना का पीस आर्क ‘सद्भाव मिशन-2024’ पर काम करेगा

बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस)। 14 जून को, चीनी रक्षा मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार, चीनी नौसेना का अस्पताल जहाज "पीस आर्क" जून 2024 के मध्य से जनवरी 2025 के मध्य तक "सद्भाव मिशन-2024" पर काम करेगा।

चीन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में नई स्थिति बनाएं : शी चिनफिंग

बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस)। 16 जून को प्रकाशित होने वाले "छ्युशी" पत्रिका के 12वें अंक में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण लेख "चीन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में नई स्थिति बनाएं" प्रकाशित होगा।

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के सेल्फी वीडियो पर कंगना रनौत ने दिया ये...

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्हें जिनकी तारीफ करनी होती है, वह खुलकर करती हैं। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा शेयर किए एक वीडियो पर रिएक्ट किया, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं।

यूक्रेन को लेकर अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन स्विट्जरलैंड में शुरू

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड), 15 जून (आईएएनएस/डीपीए)। स्विट्जरलैंड में शनिवार से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में लगभग 100 देशों के प्रधानमंत्री और अन्य उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी हिस्सा ले रहे हैं।

खरी बात