जी7 सम्मेलन में अमेरिका, यूक्रेन ने सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर
बारी (इटली), 14 जून (आईएएनएस/डीपीए)। अमेरिका और यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दक्षिण इटली में जी7 सम्मेलन के दौरान एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए जो लंबे समय तक दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को रेखांकित करता है।
बिहार : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से केके पाठक का तबादला
पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने गुरुवार को चर्चित भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केके पाठक को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से हटा दिया है। विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष के कई नेताओं ने इनके ट्रांसफर की मांग की थी।
बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं के लिए निशुल्क सेनेटरी पैड और रेस्टरूम की व्यवस्था
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान जो छात्राएं मासिक धर्म से गुजरती हैं, उनके स्वास्थ्य, गरिमा और शैक्षणिक सफलता को सुनिश्चित किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री केवी सिंह ने की कुवैती विदेश मंत्री से मुलाकात, शवों को भारत...
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन (केवी) सिंह ने गुरुवार को कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पूरा समर्थन और अग्निकांड में मारे गए भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को जल्द वापस लाने का आश्वासन दिया गया।
नेताजी नहीं भूलेंगे जनता से किया वादा, याद दिलाएगी ‘एआई’ कुर्सी
गोरखपुर, 13 जून (आईएएनएस)। चुनाव में वादे करके भूल जाने वाले जनप्रतिनिधियों को अब वादों को याद दिलाना आसान हो गया है। गोरखपुर के आईटीएम कॉलेज के कंप्यूटर साइंस के प्रथम वर्ष के छात्र अंशित श्रीवास्तव ने एक ऐसी एआई कुर्सी बनाई है, जो नेताओं के बैठते ही उनके वादों की याद दिलाता है।
जी7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन का मुद्दा रहेगा हावी
बारी (इटली), 13 जून (आईएएनएस/डीपीए)। जी7 देश के नेता तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए इटली में मिल रहे हैं। माना जा रहा है इसमें रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा हावी रहेगा। साथ ही गाजा में चल रहे युद्ध के अलावा चीन के साथ बढ़ते व्यापार और सुरक्षा पर भी चर्चा होगी।
मध्य प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद कम होने पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी...
भोपाल 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद जारी है, लेकिन बीते वर्षों के मुकाबले इस बार खरीदारी कम है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गेहूं की खरीदी में कमी आने पर मोहन सरकार को घेरा है और तंज कसा है कि कई बार कृषि कर्मण अवार्ड जीतने वाला राज्य, आखिर गेहूं खरीदी में क्यों पिछड़ गया।
लोकसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रखेगी भाजपा : सूत्र
नई दिल्ली,13 जून (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष का पद भारतीय जनता पार्टी अपने पास ही रखने जा रही है। यानी 18वीं लोकसभा में भी भाजपा का ही कोई सांसद लोकसभा का अध्यक्ष चुना जाएगा। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया में आ रही खबरों को खारिज करते हुए बताया कि किसी भी सहयोगी दल की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर कोई मांग नहीं आई है। भाजपा जल्द ही पहले पार्टी के स्तर पर इस पर विचार करेगी और पार्टी द्वारा नाम पर फैसला किए जाने के बाद एनडीए के सहयोगी दलों के साथ भी विचार-विमर्श कर उस नाम पर सर्वसम्मति बनाई जाएगी।
जॉर्डन ने की अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजराइली घुसपैठ की निंदा
अम्मान, 13 जून (आईएएनएस)। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने इजराइली पुलिस की देखरेख में अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजराइलियों की घुसपैठ की निंदा की है।
हौथी विद्रोहियों ने ग्रीक के जहाज को पहुंचाया नुकसान
वाशिंगटन, 13 जून (आईएएनएस/डीपीए)। ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों द्वारा संचालित एक मानवरहित जहाज ने यमन के तट पर ग्रीक के एक जहाज को टक्कर मार दी। इससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दी है।











