लोकसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रखेगी भाजपा : सूत्र
नई दिल्ली,13 जून (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष का पद भारतीय जनता पार्टी अपने पास ही रखने जा रही है। यानी 18वीं लोकसभा में भी भाजपा का ही कोई सांसद लोकसभा का अध्यक्ष चुना जाएगा। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया में आ रही खबरों को खारिज करते हुए बताया कि किसी भी सहयोगी दल की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर कोई मांग नहीं आई है। भाजपा जल्द ही पहले पार्टी के स्तर पर इस पर विचार करेगी और पार्टी द्वारा नाम पर फैसला किए जाने के बाद एनडीए के सहयोगी दलों के साथ भी विचार-विमर्श कर उस नाम पर सर्वसम्मति बनाई जाएगी।
जॉर्डन ने की अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजराइली घुसपैठ की निंदा
अम्मान, 13 जून (आईएएनएस)। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने इजराइली पुलिस की देखरेख में अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजराइलियों की घुसपैठ की निंदा की है।
हौथी विद्रोहियों ने ग्रीक के जहाज को पहुंचाया नुकसान
वाशिंगटन, 13 जून (आईएएनएस/डीपीए)। ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों द्वारा संचालित एक मानवरहित जहाज ने यमन के तट पर ग्रीक के एक जहाज को टक्कर मार दी। इससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दी है।
नाटो ने यूक्रेन की मदद के प्रस्ताव को मंजूरी देने का किया आग्रह
ब्रसेल्स, 13 जून (आईएएनएस/डीपीए)। नाटो ने अपने सभी सदस्य देशों से यूक्रेन को सैन्य सहायता व आर्थिक मदद पहुंचाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का आग्रह किया है। इस संबंध में सहमति बनाने के लिए गुरुवार से दो दिवसीय बैठक ब्रुसेल्स में हो रही है।
जी7 शिखर सम्मेलन में बाइडेन, ज़ेलेंस्की सुरक्षा समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर
इटली, 13 जून (आईएएनएस/डीपीए)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की गुरुवार को इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
लाल सागर में मर्चेंट शिप पर हमला, चालक दल का सदस्य लापता
अदन (यमन), 13 जून (आईएएनएस)। यमन के पश्चिमी तट के पास लाल सागर में एक मर्चेंट शिप पर दो बार हमला किया गया, जिसमें चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया है। यमन और समुद्री अधिकारियों ने ये जानकारी दी।
इजरायल ने लेबनान में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर की हत्या की पुष्टि की
यरूशलेम, 13 जून (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने दो दिन पहले दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर सामी तालेब अब्दुल्ला को मार गिराया।
मई में महंगाई दर घटकर 12 महीने के निचले स्तर 4.75 प्रतिशत पर आई
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। मई के महीने में भारत की महंगाई दर घटकर 12 महीने के निचले स्तर 4.75 प्रतिशत पर आ गई। ईंधन और खाने के तेल की कीमतों में गिरावट से लोगों के घरेलू बजट पर बोझ कम होने की उम्मीद है। सांख्यिकी मंत्रालय ने बुधवार को ये आंकड़े जारी किए।
सीतारमण ने वित्त मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार, पहली चुनौती पूर्ण बजट
नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्रालयों का बंटवारा हो चुका है। निर्मला सीतारमण को एक बार फिर से वित्त मंत्रालय दिया गया है। बुधवार को दिल्ली के साउथ ब्लॉक में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के रूप में उन्होंने कार्यभार संभाल लिया।
इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में छह फिलिस्तीनियों की हत्या की
रामल्ला, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन के उत्तर-पश्चिम में कफ्र दान गांव में इजरायली सेना ने छह फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।











