पीएम मोदी के कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर : खेम चंद्र शर्मा
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। मतगणना के रुझानों में एनडीए को बहुुमत से अधिक सीटें मिलने पर दिल्ली भाजपा प्रवक्ता खेम चंद्र शर्मा ने कहा कि मतगणना पूरी होने तक एनडीए को पहले से अधिक सीटें मिलेंगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि रुझानों से प्रतीत होता है कि जनता ने पीएम मोदी के 10 साल के कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है।
जनता का मिला आशीर्वाद, बनने जा रही इंडिया गठबंधन की सरकार : देवेंद्र यादव
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों पर पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि जनता के प्यार व आशीर्वाद से केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे पीएम मोदी, इसीलिए एक बार फिर संभालने जा...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की प्रारंभिक मतगणना रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के खेमें में खुशी जताई जा रही है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास बताया जा रहा है।
बगदाद में दो अमेरिकी रेस्त्रां पर हमला
बगदाद, 4 जून (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार शाम प्रदर्शनकारियों ने दो अमेरिकी रेस्त्रां पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने बताया कि हमलों में दोनों रेस्त्रां को नुकसान पहुंचा है।
राफ़ा से 10 लाख लोग भागने को हुए मजबूर : संयुक्त राष्ट्र एजेंसी
गाजा, 4 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने सोमवार को कहा कि गाजा के दक्षिणी शहर राफ़ा में इजराइली अभियानों के कारण 10 लाख से ज्यादा लोग भागने को मजबूर हुए हैं।
मतगणना में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें सिविल सेवक : खड़गे
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। मतगणना से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी सिविल सेवकों और अधिकारियों से एक अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिकारियों से आग्रह करती है कि वे संविधान का पालन करें, किसी से न डरें और मतगणना दिवस पर योग्यता के आधार पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। हम भावी पीढ़ियों के लिए आधुनिक भारत के निर्माताओं द्वारा रचित जीवंत लोकतंत्र और दीर्घकालिक संविधान के ऋणी हैं।
बिहार : मतगणना के पहले गुणा-भाग में लगे रहे नेता, पार्टियों ने कार्यकर्ताओं को...
पटना, 3 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के बाद सबकी नजर मंगलवार को होने वाली मतगणना के परिणाम पर टिकी है। मतगणना के एक दिन पूर्व भी प्रत्याशी गुणा-भाग कर जीत और हार तय करते रहे। प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से दावे भी करते रहे। इधर, कई पार्टियों ने मतगणना को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए हैं।
जम्मू में मतगणना के लिए व्यापक तैयारी, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
जम्मू, 3 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूर कर ली है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना केंद्र के पास धारा 144 लागू कर दी गई है। राजनीतिक दलों के सदस्यों व आम लोगों से भी शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी, 14 प्रतिशत तक का उछाल
मुंबई, 03 जून (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के शेयरों में सोमवार को सुबह के कारोबार में तूफानी उछाल देखने को मिला। समूह के शेयर 14 प्रतिशत तक चढ़ गए और बाजार में सबसे ज्यादा चढ़ने वालों में शामिल रहे।
गाजा में हमास को हटा कर वैकल्पिक शासन व्यवस्था लागू करेगा इजरायल
यरूशलम, 3 जून (आईएएनएस)। इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा है कि इजरायल गाजा पट्टी में हमास को हटा कर एक वैकल्पिक शासन व्यवस्था के बारे में सोच रहा है।











