पाकिस्तानी सेना में अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला वन-स्टार जनरल
रावलपिंडी, 2 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना में एक ईसाई महिला अधिकारी को ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह अल्पसंख्यक समुदाय से वन-स्टार जनरल रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। रविवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शत प्रतिशत लागू करने का किया आह्वान
गोरखपुर, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की शैक्षिक व चिकित्सकीय समेत सभी संस्थाओं ने हमेशा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र के हित में अपनी उपयोगिता प्रमाणित की है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि हमारी संस्थाएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को शत प्रतिशत अपनाकर अन्य संस्थाओं के लिए रोल मॉडल बनें।
पिछले पांच आम चुनाव नतीजों के बाद कैसा रहा बाजार का प्रदर्शन?
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव और शेयर बाजार का सीधा संबंध होता है। चुनाव परिणाम के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जाता है। नई सरकार की नीतियों का असर भी अगले कुछ महीने में बाजार में दिखाई देता है।
हमास और इजरायल से कतर, मिस्र और अमेरिका की युद्ध समाप्त करने की अपील
दोहा, 2 जून (आईएएनएस)। कतर, अमेरिका और मिस्र ने संयुक्त रूप से जारी किए गए एक बयान में हमास और इजरायल से अमेरिकी प्रस्ताव पर एक समझौते को अंतिम रूप देने का आह्वान किया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने ये संयुक्त बयान जारी किया है।
एग्जिट पोल में एनडीए 400 पार, लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश के...
नई दिल्ली,1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा 370 और एनडीए 400 पार का नारा दिया था, तो उस समय इस लक्ष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े अगर चार जून को सही साबित हुए, तो एक बार फिर से यह सिद्ध हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी बतौर नेता देश की जनता के नब्ज और राजनीतिक मिजाज को अच्छी तरह समझते हैं।
एग्जिट पोल में उत्तराखंड में भाजपा की जीत व कांग्रेस की हार का अनुमान
देहरादून, 1 जून (आईएएनएस)। भारत के लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 का शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया। इसके बाद टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया। इसमें एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।
एग्जिट पोल में एनडीए 400 के पार
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) लोकसभा की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 371 से 401 सीटें जीत सकता है। यह अनुमान इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में सामने आया है।
एग्जिट पोल में एनडीए की प्रचंड जीत का अनुमान, भाजपा ने 400 पार का...
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत शनिवार को 57 लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त होने के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब सभी को 4 जून का इंतजार है, उस दिन नतीजे आएंगे। इससे पहले शनिवार को आए तमाम एग्जिट पोल ने भाजपा और एनडीए गठबंधन के खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है। लगभग सभी एग्जिट पोल लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की प्रचंड जीत दिखा रहे हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े से उत्साहित भाजपा अब दावा कर रही है कि पार्टी इस बार दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है और साथ ही एनडीए गठबंधन देशभर में 400 सीटों का आंकड़ा भी पार करने जा रहा है।
बिहार : एग्जिट पोल ने राजद का खाता खुलने का लगाया अनुमान
पटना, 1 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल ने एनडीए को बड़ी बढ़त दिखाई है, लेकिन राजद की बांछें भी खिल गयी है। इस चुनाव में राजद का खाता खुलने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं।
एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा गदगद, विपक्ष को चार जून का इंतजार
लखनऊ, 1 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले शनिवार को एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा को काफी बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन को नुकसान होता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल पर भाजपा, कांग्रेस और सपा ने प्रतिक्रिया दी है। एग्जिट पोल से जहां भाजपा गदगद है, वहीं विपक्ष को चार जून को नतीजे उसके पक्ष में आने का इंतजार है।











