पीएम मोदी आज प्रदान करेंगे पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड प्रदान करेंगे।
पीएम मोदी ने की घरेलू गैस की कीमतों में 100 रुपयेे कमी की घोषणा
नई दिल्ली, 8 मार्च(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला दिवस के अवसर पर घरेलू गैस की कीमतों में 100 रुपयेे की कमी करने की घोषणा की है।
मानवीय सहायता के लिए गाजा में ‘अस्थायी बंदरगाह’ बनाएगा अमेरिका
वाशिंगटन, 8 मार्च (आईएएनएस)। गाजा में नागरिकों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अमेरिका ने वहां एक अस्थाई बंदरगाह बनाने का निर्णय किया है। इसकी घोषणा राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में करेंगे। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
इज़राइल ने पिछले साल सात अक्टूबर को हमास के हमले से जुड़ी विफलताओं की...
यरूशलम, 8 मार्च (आईएएनएस)। इजराइल की सेना ने पिछले साल सात अक्टूबर को हमास के हमले से जुड़ी विफलताओं की जांच शुरू कर दी है। हमले में सैकड़ों नागरिकों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक का अपहरण कर लिया गया था।
चीनी विशेषता वाली प्रमुख राष्ट्र कूटनीति तैयार करेगा चीन :वांग यी
बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 7 मार्च को पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन शी चिनफिंग की कूटनीतिक विचारधारा के मार्गदर्शन में मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण से केंद्रित रहकर अधिक सक्रियता से ऐतिहासिक ज़िम्मेदारी निभाकर अधिक रचनात्मक भावना से चीनी विशेषता वाली प्रमुख राष्ट्र कूटनीति की नयी स्थिति तैयार करेगा।
चीन के दो सत्र : भारतीय पत्रकार सीताराम मेवाती से इंटरव्यू
बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। चीन में इन दिनों महत्वपूर्ण दो सत्र आयोजित हो रहे हैं। एनपीसी और सीपीपीसीसी नाम के इन सत्रों में होने वाली चर्चा व तैयार होने वाली योजनाओं पर पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित हो रहा है। जाहिर है कि चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ऐसे में चीन में होने वाली ऐसी गतिविधियों का असर व्यापक तौर पर देखा जाता है।
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सीपीपीसीसी के सदस्यों से की मुलाकात
बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। 6 मार्च को दोपहर के बाद सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति, केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की 14वीं राष्ट्रीय समिति के दूसरे सत्र में भाग लेने वाले कुओमिनतांग क्रांतिकारी समिति, वैज्ञानिक और तकनीकी मंडल, और पर्यावरण व संसाधन मंडल के सदस्यों से मुलाकात की, और उनकी राय और सुझाव सुनने के लिए संयुक्त समूह की बैठक में भाग लिया।
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह जाएगी : गोवा भाजपा विधायक
पणजी, 7 मार्च (एआईएनएस)। गोवा में 2022 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले आठ कांग्रेस विधायकों में से एक संकल्प अमोनकर ने गुरुवार को कहा कि सबसे पुरानी पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद पूरे देश में हार का सामना करके क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह जाएगी।
चीन में विश्व का सबसे बड़ा हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क :ल्यू चंगफांग
बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। चीनी रेलवे ग्रुप के बोर्ड अध्यक्ष ल्यू चंगफांग ने 6 मार्च को पेइचिंग में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेते समय मीडिया के साथ हुए साक्षात्कार में कहा कि चीन ने विश्व में सबसे बड़ा हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क और प्रगतिशील रेलवे नेटवर्क निर्मित किया है।
तिब्बत में ऊंची जगह पर शीतकालीन जौ की किस्म तैयार होगी
बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की 14वीं राष्ट्रीय कमेटी के दूसरे पूर्णाधिवेशन के दौरान “सदस्य रास्ता” शीर्षक का दूसरा साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ।











