रूस-यूक्रेन संकट पर तुर्की के राष्ट्रपति ने की यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात

इस्तांबुल, 9 मार्च (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने रूस-यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए अपने यूक्रेनी समकक्ष व्लादिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की।

महिलाओं के विकास के लिए सरकार उठाएगी हर कदम : प्रधानमंत्री

इस्लामाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनकी सरकार महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा और रोजगार के समान अवसर प्रदान करने के लिए कदम उठाएगी।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, सुरेश पचौरी सहित कई नेता बीजेपी में...

भोपाल, 9 मार्च (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए। राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में सुरेश पचौरी, इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

सैटेलाइट इमेज के जरिए होगा अतिक्रमण की जमीन पर किसानों की आबादी के दावे...

नोएडा, 9 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा में लगातार हो रहे किसान आंदोलन का निपटारा करने के लिए नोएडा प्राधिकरण जल्द ही सैटेलाइट इमेज का सहारा लेगा। इसमें अतिक्रमण की जमीन पर किसानों की आबादी का निपटारा होगा। यह सर्वे आबादी नियमावली 2011 के अनुसार किया जाएगा और अभियान के तहत गांव-गांव में कैंप भी लगाए जायेंगे।

अकाल की कगार पर खड़ा है गाजा, भूख व प्यास से मर रहे बच्चे...

गाजा, 9 मार्च (आईएएनएस)। फिलीस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के कमिश्नर-जनरल फिलिप लाजारिनी ने कहा है कि गाजा पट्टी की स्थिति बेहद दयनीय है। इसकेे पहले यहां कभी इस तरह का संकट देखा नहीं गया था।

बंधकों को छोड़ने के पहले हमास ने की युद्धविराम व गाजा से इजराइली सैनिकों...

गाजा, 9 मार्च (आईएएनएस)। हमास की सैन्य शाखा अल कसम ब्रिगेड ने एक बयान में कहा है कि युद्ध विराम और गाजा से इजराइली सैनिकों की वापसी के बाद ही इजराइली बंधकों को छोड़ा जाएगा।

लाल सागर अभियान में फिनलैंड भी लेेगा भाग

हेलसिंकी, 9 मार्च (आईएएनएस)। लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा के अभियान में फिनलैंड भी भाग लेगा और अपने सैनिकों को तैनात करेगा। यह बात सरकार की ओर से कही गई है।

यमन के हौथियों ने अदन की खाड़ी में सिंगापुर के झंडे वाले जहाज पर...

अदन (यमन), 9 मार्च (आईएएनएस)। यमन के हौथी समूह ने अदन की खाड़ी में सिंगापुर के झंडे वाले एक जहाज पर मिसाइलों से हमला किया।

देश के मुसलमानों को आत्ममंथन की जरूरत, वोट बैंक के लिए न बिकें :...

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक, मुख्य सरंक्षक एवं संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने देश के मुसलमानों से कहा है कि उन्हें आत्ममंथन करने की जरूरत है। मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक के लिए बिकना नहीं चाहिए।

पीएमएल-एन सीनेटर इशाक डार हो सकते हैं पाकिस्तान के अगले विदेश मंत्री

इस्लामाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सीनेटर इशाक डार देश के विदेश मंत्री हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों में ये बात कही गई है। उनकी पार्टी जब सत्ता में पहले थी तो वो वित्त मंत्री थे।

खरी बात