आप व कांग्रेस के गठबंधन पर मनोज तिवारी बोले,”चोर-चोर मौसेरे भाई”

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो गया है। इसकी आज आधिकारिक घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने इस गठबंधन को "चोर-चोर मौसेरे भाई" की संज्ञा दी है।

झारखंड में 18 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, पीएम मोदी 26 को करेंगे शिलान्यास

रांची, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 18 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास एवं नवीनीकरण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को इस योजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

वाराणसी, मुरादाबाद, हापुड़, रायबरेली, बरेली व लखनऊ के सुनियोजित विकास को महायोजना पर सीएम...

लखनऊ, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष आज उनके सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में जनपद वाराणसी, मुरादाबाद, हापुड़, रायबरेली, बरेली और लखनऊ की महायोजना 2031 का प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महायोजना लागू करने में अब देर न हो। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद कर इसे यथाशीघ्र लागू करें। बहुत से गांव अब नगरीय महायोजना का हिस्सा बने हैं, यह ध्यान रखें कि इन गांवों को ग्रीन लैंड के रूप में घोषित न किया जाए। आबादी की भूमि ग्रीन लैंड नहीं होगी।

राहुल गांधी ने मुरादाबाद से शुरू की न्याय यात्रा, प्रियंका शामिल

मुरादाबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। यूपी के मुरादाबाद से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शनिवार को फिर से आगाज हो गया है। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

मिशन 370 को लेकर भाजपा की बैठक शुरू

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में अकेले 370 सीटें और एनडीए गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटें जीतने की रणनीति और तैयारियों पर विचार मंथन के लिए भाजपा मुख्यालय में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है।

ईरानी सेना ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के कमांडर को मार गिराया

तेहरान, 24 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान की सेना ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के वरिष्ठ कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ साथियों को मार गिराया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में संत रविदास को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संत रविदास की जयंती पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

2002 में आज ही के दिन शुरू हुई थी पीएम मोदी की चुनावी यात्रा

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ठीक 22 साल पहले आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी सफर शुरू हुआ था। 24 फरवरी 2002 को पीएम मोदी ने पहली बार विधायक के रूप में गुजरात विधानसभा में कदम रखा था। राजकोट द्वितीय विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में उनकी जीत काफी प्रभावशाली रही थी। उन्होंने 14,728 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था।

मायावती ने रविदास जयंती पर दी बधाई, बोलींं राजनीतिक स्वार्थ के लिए माथा टेकने...

लखनऊ, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को रविदास जयंती पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए उनको माथा टेकने वालों से सावधानी जरूरी है।

महिलाओं को सबल बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकता : पीएम मोदी

वाराणसी, 24 फरवरी(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महिलाओं को आगेे बढ़ाना और उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय यात्रा के दौरान महिलाओं के एक समूह से बात कर रहे थे।

खरी बात