अमेरिका ने यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध और विपक्षी नेता अलेक्सी नवालनी की जेल...
वाशिंगटन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने जेल में बंद विपक्षी नेता अलेक्सी नवालनी की मौत और यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध को लेकर शुक्रवार को रूस पर 500 नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिसका लक्ष्य उसकी ऊर्जा आय को और कम करना है, जो युद्ध के प्रयासों को बढ़ावा देती है और बनाए रखती है।
अमित शाह का मिशन फतह ‘छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश‘
भोपाल /रायपुर 23 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के प्रमुख कारणों में से एक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति रही है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने इन दोनों राज्यों की चुनावी कमान संभालते हुए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फतह का मिशन शुरू कर दिया है।
काशी की तर्ज पर सीरगोवर्धन का दिख रहा नया स्वरूपः मुख्यमंत्री योगी
वाराणसी, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीरगोवर्धन का नया स्वरूप काशी की तर्ज पर देखने को मिलता है। 10 वर्ष पहले यह कल्पना थी, विवाद थे। भव्य समागम की जगह नहीं मिल पाती थी। सड़कें संकरी थीं, लेकिन प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता, मार्गदर्शन व नेतृत्व में आज पूज्य संत रविदास जी महराज का पावन तीर्थ नई दिव्यता-भव्यता से चमकता दिखाई दे रहा है। आज संग्रहालय का शिलान्यास हुआ है। यह संगत जब उनकी 650वीं जयंती को मनाएगा, तो उसे अंदर ही भव्य स्मारक संग्रहालय के रूप में देखने को मिलेगा।
लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बेहतर विकल्प के तलाश में जुटे बसपा सांसद
लखनऊ, 23 फरवरी (आईएएनएस)। मायावती के इस बयान के बाद कि उनकी पार्टी अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। अब बहुजन समाज पार्टी के सीटिंग सांसद आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर विकल्प की तलाश में जुट गए हैं।
संत रविदास की मूर्ति का लोकार्पण कर पीएम बोले, मिनी पंजाब जैसे लगने लगता...
नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सीरगोवर्धन में संत रविदास की 647 वीं जयंती में शामिल हुए और संत रविदास की 25 फीट की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने संत रविदास के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा, आप सब संत रविदास जयंती के पर्व पर दूर-दूर से आते हैं, खासकर पंजाब से यहां इतने लोग आते हैं कि बनारस खुद भी मिनी पंजाब जैसे लगने लगता है।
हंगामे के साथ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, झारखंड स्टाफ सेलेक्शन परीक्षा पेपर...
रांची, 23 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भाजपा के विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने 4981 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया।
जातियों के नाम पर लोगों को भड़काते हैं विपक्षी दल: प्रधानमंत्री मोदी
वाराणसी , 23 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे देश में जाति के नाम पर उकसाने और उन्हें लड़ाने में भरोसा रखने वाले इंडी गठबंधन के लोग दलितों व वंचितों के हित की योजनाओं का विरोध करते हैं। जाति की भलाई के नाम पर ये लोग अपने परिवार के स्वार्थ की राजनीति करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को संत रविदास की 647वीं जयंती के अवसर पर एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।
हाईकोर्ट ने साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर अवैध खनन की सीबीआई जांच पर लगी...
रांची, 23 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर अवैध खनन की सीबीआई जांच पर रोक लगाने की राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी है। राज्य सरकार ने क्रिमिनल रिट दायर कर सीबीआई की ओर से दर्ज की गई एफआईआर को चुनौती दी थी। 19 जनवरी को झारखंड हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए सीबीआई जांच पर रोक लगाते हुए उसे जवाब दाखिल करने को कहा था। इसके बाद दोनों पक्षों की सुनवाई और बहस के बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने आज इस मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने पूर्व में सीबीआई जांच पर लगाई गई रोक हटा ली और राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी।
नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के निर्विरोध उपाध्यक्ष
पटना, 23 फरवरी (आईएएनएस)। जदयू के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को शुक्रवार को बिहार विधानसभा का निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन दर्ज नहीं किए जाने के कारण सर्वसम्मति से यादव को उपाध्यक्ष चुना गया।
देश सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ेगा, यह मोदी की गारंटी है: प्रधानमंत्री मोदी (लीड...
वाराणसी , 23 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा काशी के बाद अब अयोध्या भी निखर रहा है। अगले पांच वर्षों में देश सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। यह मोदी की गारंटी है। गारंटी पूरा होने की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।











