इजरायली सेना खान यूनिस के नासिर अस्पताल से हटी
गाजा, 23 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस शहर में नासिर अस्पताल से कथित तौर पर इजरायली सेना के सैनिक हट गए हैं।
रावलपिंडी के पूर्व कमिश्नर का दावा, पीटीआई ने चुनाव में धांधली करवाने के लिए...
इस्लामाबाद, 23 फरवरी (आईएएनएस)। रावलपिंडी के पूर्व कमिश्नर लियाकत अली चट्ठा ने पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनावों में धांधली से संबंधित अपने सभी आरोपों को वापस लेते हुए कहा कि वह इसके लिए 'बेहद शर्मिंदा हैं' और दावा किया कि उन्होंने यह कदम पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक नेता के साथ तालमेल कर उठाया था। यह बात एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई।
केंद्र ने उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने वाले सरोगेट विज्ञापनों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी...
मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) के सहयोग से शराब जैसी प्रतिबंधित श्रेणियों में उत्पादों को बढ़ावा देने वाले सरोगेट विज्ञापनों की समस्या को सामूहिक रूप से हल करने के लिए एक हितधारक परामर्श जारी किया।
पीएम मोदी ने नवविवाहित रकुल-जैकी को बधाई दी, उनसे ‘एक-दूसरे को खोजने’ को कहा
मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड की नई जोड़ी, फिल्म निर्माता जैकी भगनानी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देकर उनके दिन को खास बना दिया।
‘चुनावों में धांधली’ के बाद पाकिस्तान को मदद रोकने के लिए आईएमएफ को लिखेंगे...
रावलपिंडी, 22 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को पत्र लिखकर 'चुनावों में धांधली' के मद्देनजर उससे पाकिस्तान को समर्थन बंद करने की मांग करेंगे। पार्टी नेता अली जफर ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली से गिरफ्तार पत्रकार को दी जमानत, पुलिस को फटकार
कोलकाता, 22 फरवरी (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को समाचार चैनल रिपब्लिक बांग्ला के रिपोर्टर संतू पान को जमानत दे दी। पुलिस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह उत्तर 24 परगना जिले के तनावग्रस्त संदेशखाली से रिपोर्टिंग कर रहे थे।
छत्तीसगढ़ के दौरे पर अमित शाह
रायपुर ,22 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे राज्य में लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर रहे हैं। वे कोंडागांव में क्लस्टर बैठक लेंगे और जांजगीर चांपा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
देवबंद के फतवे पर बोली भाजपा, भारत का तालिबानीकरण कभी भी नहीं किया जा...
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दारुल उलूम देवबंद द्वारा गजवा ए हिंद को वैधता देने वाले फतवे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा है कि भारत का तालिबानीकरण कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता ।
अखिलेश के ‘पीडीए’ का जवाब स्वामी प्रसाद मौर्य की ‘राष्ट्रीय शोषित समाज’ पार्टी
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य गुरुवार को अपने राजनीतिक दल का ऐलान करने वाले हैं। दरअसल, उन्होंने सपा का साथ छोड़ने के साथ ही साफ कर दिया था कि वो नए राजनीतिक दल का गठन करेंगे। मौर्य दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपनी नई पार्टी ऐलान करेंगे, जिसका नाम ‘राष्ट्रीय शोषित समाज’ होगा।
अमूल ने अपने अंदाज में पेश की मोदी सरकार की उपलब्धियां
दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने अमूल के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, भारत की आजादी के बाद देश में बहुत से ब्रांड बने, लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं। आज अमूल भारत के पशुपालकों के सामर्थ्य की पहचान बन चुका है।











