बसपा के बिना कुछ पार्टियों की नहीं गलेगी दाल : मायावती

लखनऊ, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने सोमवार को अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी। कहा कि आए दिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहां दाल गलने वाली नहीं है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को पटना पहुंचेगी चुनाव आयोग की...

पटना, 19 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की अब आहट सुनाई देने लगी है। चुनाव की तैयारियों का जायजा और समीक्षा करने के लिए चुनाव आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम सोमवार को पटना पहुंच रही है। इस टीम में शामिल अधिकारी यहां के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी आज देंगे दस लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

लखनऊ, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह प्रदेश भर में 10 लाख करोड़ से ज्यादा की 14 हजार से अधिक परियोजनाओं की सौगात देंगे। सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है इससे प्रदेश में करीब 34 लाख रोजगार के अवसरों की संभावनाओं के द्वारा भी खुल जाएंगे।

आज अमेठी का चढ़ेगा सियासी पारा, स्मृति करेंगी संवाद व राहुल गांधी निकालेंगे यात्रा

अमेठी, 19 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में सियासी पारा फिर चढ़ रहा है। एक तरफ आज जहां अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ काफी समय बाद अमेठी आ रहे हैं, तो वहीं केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी भी सोमवार से अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी।

ईरान के सर्वोच्च नेता ने देशवासियों से चुनावों में मतदान का किया आग्रह

तेहरान, 19 फरवरी (आईएएनएस) ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने 1 मार्च को होने वाले संसद और निकाय के चुनाव में भारी मतदान का आह्वान किया है।

अमेरिकी सीनेट द्वारा इज़राइल के लिए 14 अरब डॉलर के सहायता पैकेज को मंजूरी...

तेहरान, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने इजरायल के लिए 14 अरब डॉलर के सहायता पैकेज को मंजूरी देने के लिए अमेरिकी सीनेट की निंदा की है, उन्होंने कहा कि इससे गाजा पट्टी में और अधिक रक्त बहेगा।

फ़िलिस्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता देना ही है क्षेत्रीय स्थिरता की कुंजी...

रामल्लाह, 19 फरवरी (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने कहा है कि संघर्ष को सुलझाने और क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पूर्वी यरुशलम को अपनी राजधानी बनाकर एक फिलिस्तीनी राष्ट्र आवश्यक है।

गाजा में इजरायली हमलों में अब तक लगभग 29 हजार फिलिस्तीनियों की मौत :...

गाजा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा पट्टी में इजरायली हमले में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 28,985 हो गई है।

पाकिस्‍तान : पीटीआई के पीएम उम्मीदवार उमर अयूब बोले, केंद्र और प्रांतों में बनाएंगे...

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार उमर अयूब खान ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र और प्रांतों में सरकार बनाएगी, मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है।

जरदारी होंगे राष्ट्रपति पद के लिए पीपीपी के उम्मीदवार : बिलावल भुट्टो

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने फैसला किया है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए आसिफ अली जरदारी उनके उम्मीदवार होंगे।

खरी बात