सदैव प्रेरित करेंगे आचार्य विद्यासागर के सद्कार्य : सीएम यादव

भोपाल 18 फरवरी( आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि संलेखना पूर्वक समाधि सम्पूर्ण जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सद्कार्य हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के निधन पर मध्य प्रदेश में आधे दिन का राजकीय...

भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जैन मुनि विद्यासागर के निधन पर मध्य प्रदेश सरकार ने आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने जूते किए लॉन्च

वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश द्वारा नागरिक धोखाधड़ी मामले में उन पर और उनकी कंपनियों पर लगभग 355 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाने के एक दिन बाद एक स्नीकर लाइन लॉन्च की है।

महाभारत की तरह इस चुनाव में भी दो खेमा, तीसरी बार जीत कर भारत...

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जिस तरह महाभारत के समय पांडव और कौरव दो खेमे थे, उसी तरह से इस बार के लोकसभा चुनाव में भी दो खेमा है, एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए का गठबंधन और दूसरी तरफ कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। उन्होंने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं एनडीए गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है। उन्होंने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के निर्माण का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए कांग्रेस के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए जमकर निशाना साधा। शाह ने लोकसभा चुनाव में जीतने का दावा करते हुए कहा कि तीसरी बार जीत कर भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

राम मंदिर के निर्माण के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन, प्रस्ताव भी पारित

नई दिल्ली,18 फरवरी (आईएएनएस) । भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया गया। जय श्री राम के नारे के बीच राम मंदिर को लेकर बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया व प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राम मंदिर पर एक वीडियो भी दिखाया गया।

राफा में सेना के प्रवेश के खिलाफ दबाव के आगे नहीं झुकेगा इजरायल :...

तेल अवीव, 18 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि उनका देश हमास के आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए गाजा के राफा क्षेत्र में प्रवेश करने वाली सेना के खिलाफ किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा क्योंकि इसका मतलब हमास के सामने इजरायल की हार होगा।

झारखंड में भी होगी जातीय जनगणना, सीएम ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश

रांची, 18 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड की सरकार ने राज्य में जातीय जनगणना कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। सीएम चंपई सोरेन ने कार्मिक विभाग को इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए हैं। विभाग की ओर से तैयार किए जाने वाले प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले राज्य सरकार प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है।

किसान आंदोलन : बॉर्डर पर पुलिस, स्थित सामान्य, नही मिला रहा सभी संगठनों का...

नोएडा/गाजियाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर एक तरफ किसानों से घमासान चल रहा है। बातचीत की कोशिश असफल हो रही है, पुलिस को आंसू गैस और बल का प्रयोग करना पड़ रहा है, तो दूसरी तरफ नोएडा और गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस बल तो तैनात है, लेकिन स्थिति सामान्य है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि इस बार किसान आंदोलन को सभी किसान संगठनों का पूर्ण रूप से समर्थन प्राप्त नहीं है। इसीलिए हर बॉर्डर पर वह जोर दिखाई नहीं दे रहा है।

भाजपा का मिशन 370 : पीएम मोदी आज देशभर से जुटे कार्यकर्ताओं को देंगे...

नई दिल्ली,18 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में अकेले 370 और एनडीए सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटें कैसे जीती जा सकती है, इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर से दिल्ली में जुटे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

जेल में बंद पूर्व थाई प्रधानमंत्री थाकसिन पैरोल पर रिहा

बैंकॉक, 18 फरवरी (आईएएनएस)। थाईलैंड के दोषी पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा को स्व-निर्वासन से देश लौटने के छह महीने बाद रविवार को पैरोल पर रिहा कर दिया गया।

खरी बात