गरीबों को कोई नहीं उजाड़ पाएगा : मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार के रहते कोई भी गरीबों को उजाड़ नहीं पाएगा। किसी ने ऐसा दुस्साहस किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तय है। गरीबों की जमीन तो बचाई ही जाएगी, साथ ही जिन जिन भी जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

जेपी नड्डा आज गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में भरेंगे पर्चा

नई दिल्ली,15 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन का अपना पर्चा भरेंगे।

हमास के शीर्ष नेताओं याह्या सिनवार व इस्माइल हानियेह के बीच बढ़ी दरार

तेल अवीव, 15 फरवरी (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम वार्ता आगे नहीं बढ़ने से हमास के शीर्ष नेतृत्व में दरारें उभरती दिख रही हैं।

कतर में प्रवासी भारतीयों से मिले पीएम मोदी, जताया आभार

दोहा, 15 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद दोहा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की और कहा कि वह समुदाय के 'आभारी' हैं।

यूक्रेन ने काला सागर में रूसी जहाज पर हमले का किया दावा

कीव, 15 फरवरी (आईएएनएस)। यूक्रेनी बलों ने क्रीमिया के तट के पास काला सागर में रूसी लैंडिंग जहाज सीज़र कुनिकोव को मार गिराया। यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने यह जानकारी दी।

उत्तर कोरिया ने सतह से समुद्र तक मार करने वाली नई मिसाइल का किया...

सियोल, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सतह से समुद्र में मार करने वाली एक नई मिसाइल के परीक्षण की निगरानी की है और पश्चिमी समुद्री सीमा के पास कड़ी रक्षा व्यवस्था का आदेश दिया है। प्योंगयांग के राज्य मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

काहिरा बैठक में हमास की ओर से कोई नया प्रस्ताव नहीं : इज़राइल

जेरूसलम, 15 फरवरी (आईएएनएस)। इजराइल ने कहा है कि उसे काहिरा बैठक में संघर्ष विराम और बंधक-मुक्ति समझौते के लिए हमास से कोई नया प्रस्ताव नहीं मिला। बैठक में कतर, मिस्र और अमेरिकी वार्ताकारों ने भाग लिया।

केंद्र ने डेयरी क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने को 29,610 करोड़ की योजना...

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने बुधवार को 29,610 करोड़ रुपये की पशुपालन बुनियादी ढांचा विकास निधि (एएचआईडीएफ) योजना शुरू की।

पाक सुप्रीम कोर्ट ने आश्‍वासन मांगा : सेना कोई कारोबार नहीं करेगी

इस्लामाबाद, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा ने अटॉर्नी जनरल से आश्‍वासन मांगा है कि पाकिस्तानी सेना केवल रक्षा संबंधी मामलों पर काम करेगी और कोई व्यवसाय नहीं करेगी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

नवाज शरीफ राजनीति में पीछे नहीं हट रहे : मरियम नवाज

लाहौर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने बुधवार को इस धारणा को खारिज कर दिया कि पार्टी सुप्रीमो और उनके पिता नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के बाद सक्रिय राजनीति छोड़ दी है।

खरी बात