अभिनेता पवन सिंह ने की मोदी की प्रशंसा
रोहतास(बिहार) 30 अप्रैल, (आईएएनएस)। काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की है।
सीएम स्टालिन ने गुकेश को किया सम्मानित, 75 लाख रुपये का दिया इनाम
चेन्नई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने रविवार को राज्य के युवा प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश को सम्मानित किया, जो फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के युवा विजेता बने हैं और उन्हें 75 लाख रुपये का चेक, एक प्रशस्ति पत्र और एक शॉल भी भेंट किया।
जर्मनी में दो यूक्रेनी नागरिकों की हत्या, एक रूसी हिरासत में
बर्लिन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के मर्नौ शहर में दो यूक्रेनी नागरिकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मामले में संदेह होने पर एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
राजा-महाराजाओं सबंधी राहुल के बयान से कांग्रेस की मानसिकता उजागर : सीआर पाटिल
नई दिल्ली, 28 जनवरी(आईएएनएस)। राहुल गांधी के राजा-महाराजा सबंधी बयान पर भाजपा सांसद सीआर पाटिल ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। पाटिल ने कहा कि उनके इस बयान से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी संकट में है।
शिवपुरी विधायक ने कहा, ज्योतिरादित्य को जिताने के लिए मैं झाड़ू भी लगाने को...
शिवपुरी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए अनोखे अंदाज में जनता से वोट मांगे। शनिवार को ग्राम रायश्री में ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि वह जनता के लिए झाड़ू भी लगाने के लिए तैयार हैं, लेकिन बड़े काम कराना है, तो महाराज (ज्योतिरादित्य सिंधिया) को बड़े अंतर से जिताना होगा।
बिहार : तीसरे चरण के चुनाव को लेकर नीतीश ने की बैठक, दिए ‘टिप्स’
पटना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में खगड़िया, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और झंझारपुर में सात मई को मतदान होना है। इसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार सक्रिय हैं। शनिवार को नीतीश जदयू कार्यालय पहुंचे और संबंधित लोकसभा क्षेत्रों के सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की और कई टिप्स दिए।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत...
चित्तौड़गढ़, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे सीपी जोशी ने दावा किया कि प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भाजपा की जीत होगी व नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
वेस्ट बैंक में इजरायली सैन्य चौकी पर हमले के दौरान दो फिलिस्तीनी बंदूकधारी ढेर
यरुशलम, 27 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। उत्तरी वेस्ट बैंक में एक इजरायली सैन्य चौकी पर हमले के दौरान सैनिकों ने दो फिलिस्तीनी बंदूकधारियों को मार गिराया।
वक्फ बोर्ड मामले में दिल्ली की एक अदालत ने अमानतुल्लाह खान को दी जमानत
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दी।
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने एक बार फिर क्षत्रिय समाज से मांगी माफी
जसदण(गुजरात) 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अपने बयान को लेकर गुजरात के विभिन्न जिलों में जारी क्षत्रिय समाज के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को एक बार फिर क्षत्रिय समुदाय से माफी मांगी।











