कौशांबी मे बसपा प्रत्याशी के समर्थकों ने बांटे रुपये, जांच के आदेश

कौशांबी(यूपी), 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की सभा में शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। सभा स्थल के पास पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को रुपये बांटे। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश राय ने मामले में चायल के एसडीएम को जांच के बाद केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। पार्टी प्रत्याशी ने इस संबंध मे कुछ भी कहने से इंकार किया है।

अनुराग ठाकुर ने नुक्कड़ सभा कर लोगों से मांगा समर्थन

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 26 अप्रैल(आईएएनएस)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ रैलियां व गहन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बिलासपुर ज़िले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे के दौरान नुक्कड़ सभाएं की और लोगों से समर्थन मांगा।

राहुल का मानसिक संतुलन बिगड़ा : शिवराज

विदिशा, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। विदिशा संसदीय क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनके लिए राजनीति में सिर्फ दो ही उद्देश्य हैं। पहला देश की सेवा और दूसरा जनता की सेवा। वे आखिरी सांस तक इस काम में लगे रहेंगे।

दिल्ली को नहीं मिलेगा नया मेयर, चुनाव रद्द

नई दिल्‍ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली को शुक्रवार को नया मेयर नहीं मिलेगा। आम आदमी पार्टी के मुताबिक, उप राज्यपाल ने ऐन वक्त पर दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव रद्द कर दिया जबकि चुनाव आयोग ने 26 अप्रैल को चुनाव कराने की अनुमति दे दी थी। एलजी ने चुनाव रद्द करने का कारण बताया है कि वह मुख्यमंत्री की सलाह पर काम करते हैं। इसमें सीएम की इजाजत नहीं मिली है, इसलिए दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने इसकी जानकारी शेयर की।

दूसरे चरण में 88 सीटों पर चुनाव, राहुल, हेमा मालिनी, अरुण गोयल, ओम बिरला...

नई दिल्‍ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए चुनाव होगा। कुल मिलाकर 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला और 5,929 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

राहुल गांधी आज आ सकते हैं अमेठी, लड़ सकते हैं यहां से चुनाव

अमेठी, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज अमेठी आ सकते हैं और यहां से चुनावी मैदान में ताल ठोक सकते हैं। यह जानकारी राहुल के करीबी व पूर्व एमएलसी कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने एक्स पर शेयर एक पोस्ट मेें दी है।

‘सैफई परिवार ने यादवों की राजनीति को किया खत्म’

शिकोहाबाद (यूपी), 25 अप्रैल (आईएएनएस)। यादवों की राजनीति को सैफई परिवार ने खत्म कर दिया। पहले प्रदेश में 10 से 15 यादव सांसद होते थे, अब यादवों की राजनीति मात्र सैफई परिवार तक सीमित हो गई है। यह बात फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में गुरुवार को भाजपा द्वारा आयोजित यादव सम्मेलन में वक्ताओं ने कही।

देश की जीडीपी विकास दर फिर सात प्रतिशत से ऊपर पहुंचने की राह पर...

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने मंगलवार को कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर का ग्राफ कोविड-19 के पहले के समय की तरह सात प्रतिशत से ऊपर जाने के आरंभिक संकेत मिल रहे हैं।

सीएम सिद्धारमैया ने नेहा के पिता से मांगी माफी; कांग्रेस पार्षद ने कहा, उसने...

हुबली (कर्नाटक), 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक युवक के हमले में जाने गवाने वाली छात्रा नेहा हीरेमथ के पिता निरंजन से माफी मांगी है। कांग्रेस पार्षद ने कहा कि उन्होंने अज्ञानतावश और दुख के कारण सरकार और पुलिस के खिलाफ बयान दिए।

केरल हाईकोर्ट ने राजीव चंद्रशेखर के हलफनामे के खिलाफ याचिका खारिज की

कोच्चि, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने नामांकन पत्र के साथ गलत हलफनामा दायर किया है।

खरी बात