आजादी के बाद पहली बार मतदान करेंगे बूढ़ा पहाड़ के लोग

गढ़वा (झारख्ंड), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। जहां कभी दहशत का माहौल था, वहां अब लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने की खुशियां हैं। जी हां, देश की आजादी के बाद पहली बार बूढ़ा पहाड़ के लोग आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से यहां के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले के डीसी और एसपी खुद यहां पहुंचकर लोगों को उनके मताधिकार के महत्व व उसके प्रयोग की जानकारी दे रहे हैं। लोगों में भी अपने इस अधिकार के प्रयोग को लेकर उत्साह है।

बिहार के चुनावी मझधार में खुद फंसे ‘खेवैया’

पटना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में इस बार के लोकसभा चुनाव में अपने दलों को मझधार से निकालने वाले खुद भंवर में फंसे नजर आ रहे हैं। कई राजनीतिक दलों के नेताओं की साख भी दांव पर लगी हुई है। वैसे तो ये नेता पार्टी संभालते रहे हैं, लेकिन इस चुनाव में वे खुद चुनावी समर में योद्धा बनकर ताल ठोंक रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस चुनाव के परिणाम से कई दलों के प्रमुखों के राजनीतिक भविष्य भी तय होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का जबलपुर में रोड शो आज

भोपाल 7 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करने आ रहे हैं। वे जबलपुर में रोड शो कर जनता से सीधे संवाद करने वाले हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारियां हैं।

डीएमके विधायक एन पुगझेंथी का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन

चेन्नई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के विक्रवंडी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डीएमके विधायक एन. पुगझेंथी का संक्षिप्त बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया।

कांग्रेस नेता अभिषेेक मनुु सिंघवी ने राज्य सभा चुनाव प्रक्रिया को दी चुनौती

शिमला, 6 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेेक मनुु सिंंघवी ने हिमाचल उच्च न्यायालय में राज्य सभा चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दी है।

बिहार : जदयू का परिवारवाद पर तंज, प्रत्याशी घोषित नहीं करने पर कांग्रेस...

पटना, 6 अप्रैल (आईएएनएस) । बिहार जनता दल यूनाइटेड ने शनिवार को परिवारवाद को लेकर जहां राजद और कांग्रेस पर तंज कसा, तो वहीं प्रत्याशी घोषित नहीं करने पर कांग्रेस को घेरा।

भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी,...

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर यह भी कहा कि देश की जनता उन्हें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रही है।

गाजियाबाद में पीएम मोदी का रोड शो आज, एसपीजी ने डाला डेरा, चार हजार...

गाजियाबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गाजियाबाद में शाम पांच बजे रोड शो करेंगे। रोड शो गाजियाबाद में मालीवाडा से चौधरी मोड़ तक होगा। तकरीबन 1400 मीटर के रोड शो को एक घंटे में पूरा किया जाएगा। इसे देखते हुए एसपीजी ने गाजियाबाद में डेरा डाल दिया है। इस दौरान चार हजार पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। इसके साथ 36 जगहों पर पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

जेपी नड्डा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नेताओं को किया नमन

नई दिल्ली,6 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन सभी वरिष्ठ नेताओं को सादर नमन किया, जिन्होंने अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से संगठन को राष्ट्रव्यापी विस्तार प्रदान किया। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की अभूतपूर्व विजय का भी दावा किया।

अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने पर प्रल्हाद जोशी का कांग्रेस पर हमला

हुबली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को राजनीति में 'अशोभनीय भाषा' का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस की जम कर आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी पार्टी ने आज तक कभी ऐसी अभद्र भाषा का उपयोग नहीं किया है।

खरी बात