केटीआर ने फोन टैपिंग के आरोप पर तेलंगाना के मंत्री, विधायक को कानूनी नोटिस...
हैदराबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने बुधवार को तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा, विधायक येन्नम श्रीनिवास रेड्डी और एक अन्य कांग्रेस नेता के. महेंद्र रेड्डी को मानहानि के लिए कानूनी नोटिस भेजा।
जेल अधिकारियों ने कहा, केजरीवाल का स्वास्थ्य सामान्य, वजन स्थिर
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली जेल अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत सामान्य है और उनका वजन भी स्थिर है।
गाजियाबाद में आज अतुल गर्ग के लिए जनसभा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ
गाजियाबाद/नोएडा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग और गौतम बुध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा बुधवार को नामांकन करेंगे। अतुल गर्ग के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गाजियाबाद में एक जनसभा करेंगे।
लोकसभा चुनाव: बसपा ने पहले व दूसरे चरण के लिए घोषित किए स्टार प्रचारक
लखनऊ, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए पार्टी के 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी । इसमें बसपा मुखिया मायावती, आकाश आनंद, सतीश चंद्र मिश्रा, विश्वनाथ पाल, मुनकाद अली समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
अमित शाह उत्तर प्रदेश व जेपी नड्डा राजस्थान में आज करेंगे चुनावी रैली
नई दिल्ली,3 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार और बैठकों का दौर जारी है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे और पार्टी की चुनावी तैयारियों का भी जायजा लेंगे।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे शामिल वाहनों का भुगतान नहीं
बुलंदशहर, 3 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में संपन्न कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे शामिल वाहनों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
जनता को बरगला रही है सरकार : डिंपल यादव
मैनपुरी, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव गांव-गांव घूमकर लोगों से वोट मांग रही हैं। इस दौरान वह राजनीतिक सवालों को जवाब भी दे रहीं हैं।
बंगाल के बिष्णुपुर में चुनाव प्रचार में निजी हमले हावी
कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के बिष्णुपुर (एससी) लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा सांसद सौमित्र खान और उनकी पूर्व पत्नी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुजाता मंडल खान के बीच जुबानी जंग चल रही है।
फोन टैपिंग के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं को नोटिस भेजेंगे केटीआर
हैदराबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने मंगलवार को कहा कि वह तेलंगाना के एक मंत्री समेत दो कांग्रेस नेताओं को मानहानि के लिए कानूनी नोटिस देंगे। इन नेताओं ने आरोप लगाया है बीआरएस जब सत्ता में थी, तब केटीआर ने फोन टैपिंग का आदेश दिया था।
सरकार आरबीआई की बहुमूल्य नीलामी पद्धति के जरिए 38,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड बेचेगी
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक की नई एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति के जरिए 38,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की बिक्री का ऐलान किया।











