गाजियाबाद: गठबंधन से उत्साहित कांग्रेस उम्मीदवार डोली शर्मा, एक अप्रैल को करेंगी नामांकन

गाजियाबाद, 30 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं और गाजियाबाद में गठबंधन की प्रत्याशी डॉली शर्मा एक अप्रैल को नामांकन करेंगी। गठबंधन के चलते डॉली शर्मा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने जनता के बीच जाकर मूलभूत सुविधाओं के अभाव को मुद्दा बनाया हैं। उन्होंने भाजपा पर काम न करने के आरोप भी लगाए हैं।

भगवान महाकाल ने खेली होली, शिवभक्तों पर चढ़ा रंग पंचमी का रंग

उज्जैन, 30 मार्च (आईएएनएस)। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैैन में शिवभक्तों पर रंग पंचमी का रंग चढ़ चुका है। महाकालेेश्वर मंदिर में भक्तों ने भगवान महाकाल के साथ टेसू के फूलों से तैयार रंग के साथ होली खेली। इस दौरान भक्तो नेे श्रद्धा व उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंगोंं से सराबोर कर दिया। सभी ने असीम आनंद की अनुभूति की।

मुख्तार अंसारी की मौत पर असदुद्दीन औवेसी ने की स्वतंत्र जांच की मांग

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। औवेसी ने मुख्तार की मौत पर यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस पूरे मामले में स्वतंत्र जांच की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्तार अंसारी के परिवार का हवाला देते हुए कहा कि उनका परिवार जो कह रहा है, उसको गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड में सात दोषी करार

लखनऊ, 29 मार्च (आईएएनएस)। लखनऊ की एक विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में आरोपी सभी सात लोगों को दोषी ठहराया।

कांग्रेस में शामिल होने से पहले केशव राव ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी...

हैदराबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के महासचिव के. केशव राव ने अपनी बेटी और हैदराबाद की मेयर गडवाल विजयलक्ष्मी के साथ कांग्रेस में शामिल होने से एक दिन पहले शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन आज

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन शुक्रवार को डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पर एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। इसको देखते हुए पुलिस ने यातायात को डाइवर्ट कर दिया है। अतिरिक्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली स्टेशन की तरफ जाने वाले लोगों को जाम के साथ-साथ अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा।

टिकट कटने पर एसटी हसन बोले, अखिलेश के करीबी उन्हें कर रहे मिसगाइड

मुरादाबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी से लोकसभा का टिकट कटने के बाद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि पार्टी मुखिया अखिलेश के अगल-बगल में आरएसएस व भाजपा के लोग छिपे हैं, जो उन्हें मिसगाइड करते हैं। इसके कारण मेरा टिकट काटा गया है।

मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की...

लखनऊ, 29 मार्च (आईएएनएस)। बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत पर बसपा और सपा ने सवाल खड़ा किया है। बसपा मुखिया मायावती ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि अंसारी की जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई वह अत्यधिक चिंताजनक है।

भाजपा का ‘मिशन ओडिशा’: पार्टी की मैराथन बैठक में बीजद को मात देने के...

नई दिल्ली,29 मार्च ( आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में राज्य की सभी 21 लोकसभा सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। राज्य में पार्टी की विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए भाजपा ने वहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी को विश्वास है कि इस बार ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रही है।

फंड आवंटन के बावजूद, तिरुवनंतपुरम में 2.6 लाख घरों में नहीं मिला पानी का...

तिरुवनंतपुरम, 28 मार्च (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री और तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने केरल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल पहले केंद्र सरकार ने राज्‍य के 'जल जीवन मिशन' के लिए धन स्वीकृत किया था, इसके बावजूूद तिरुवनंतपुरम में 2.6 लाख घरों को सुरक्षित पेयजल कनेक्शन नहीं दिया गया।

खरी बात