पीएम मोदी आज मेरठ से लगातार तीसरी बार करेंगे चुनावी शंखनाद
मेरठ, 31 मार्च(आईएएनएस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शंखनाद आज पश्चिमी यूपी की धरती मेरठ से कर रहे हैं। यह तीसरा मौका है जब नरेंद्र मोदी ने मेरठ को ही चुनावी आगाज के लिए चुना है। 2014 की रैली दिल्ली रोड स्थित परतापुर के मैदान पर की गई, तो 2019 की रैली का शुभारंभ देश के सबसे बड़े आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ के पास किया गया, और आज भी वही स्थल रखा गया है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भ्रष्टाचारियों का गैंग रामलीला मैदान में रो रहा है :...
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों का एक बड़ा गैंग रामलीला मैदान में खड़ा होकर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रो रहा है और यह दृश्य उसी जगह हो रहा है, जहां एक बार अरविंद केजरीवाल चिल्ला-चिल्ला कर इन सभी लोगों को भ्रष्टाचारी बता रहे थे और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
कांग्रेस को एक और झटका, पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने थामा बीजेपी...
देहरादून , 31 मार्च (आईएएनएस) । उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश में लगातार कमजोर होती जा रही है। पार्टी को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस में इस्तीफे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसके चलते नेता बीजेपी का दामन थामते जा रहे हैं।
राष्ट्रपति ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे...
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत रत्न से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति ने रविवार को आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। 3 फरवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा की थी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न से सम्मानित
नई दिल्ली, 31 मार्च,(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
दलाली करने वाले जा रहे सरकार के साथ : दिग्विजय
आगर मालवा 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने दल-बदल करने वालों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि जिन्हें दलाली करनी है, अपने धंधे बचाने हैं, वे लोग सरकार के साथ जा रहे हैं।
गूगल दक्षिण कोरिया में चुनाव से पहले राजनीतिक विज्ञापन बंद करेगा
सोल, 31 मार्च (आईएएनएस)। गूगल ने दक्षिण कोरिया में अगले महीने होने वाले आम चुनाव से पहले अपनी सेवाओं पर राजनीति से संबंधित सभी विज्ञापनों को निलंबित करने का फैसला किया है।
सुनियोजित रूप से काफिले पर किया हमला : संजीव बालियान
मुजफ्फरपुर, 31 मार्च(आईएएनएस)। शनिवार रात अपने काफिले पर पथराव के बाद केंद्रीय मंत्री व मुज़फ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि यह हमला सुनियोजित था।
पार्टी नेताओं के दबाव में लड़ रहा हूं चुनाव : ओला
झुंझुनू, 31 मार्च(आईएएनएस) : झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बृजेन्द्र ओला ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लडऩा चाहता था। गहलोत-पायलट को भी मना करके आया था, लेकिन पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी संकट में है, इसलिए चुनाव लड़ने को तैयार हुआ।
मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर हमला
मुजफ्फरनगर 31 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर शनिवार रात हमला किया गया और गाड़ियों मेें तोड़फोड़ की गई। हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। मंत्री संजीव बालियान खतौली थाना क्षेत्र के गांव मढरीमपुर में चुनावी जनसभा के लिए प्रधानपति राकेश सिंह के आवास पर पहुंचे थे।











