भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आकर्षण का केंद्र रहा ‘मोदी स्टोरी’ स्टॉल, जानें क्या...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन दो दिनों तक दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित हुआ। अधिवेशन में 'मोदी स्टोरी' स्टॉल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस स्टॉल में पीएम मोदी के जीवन के खास पलों को दर्शाया गया। गुजरात से दिल्ली तक के उनके राजनीतिक संघर्ष और सफर की झलक यहां देखने को मिली।

पीएम मोदी ने कल्किधाम में कहा, कुछ लोग अच्छे कार्य मेरे लिए ही छोड़...

संभल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य उन्हें मिला है। विश्वास है कि यह भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभर कर सामने आएगा। 18 साल की प्रतीक्षा के बाद यह अवसर आया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अच्छे कार्य उनके लिए ही छोड़ गए हैं। आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, उनको भी संतों और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम पूरा करेंगे।

तेजस्वी की ‘जन विश्वास यात्रा’ पर सम्राट का तंज, उन्हें पहले ‘लूट यात्रा’ निकालना...

पटना, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा के जरिए बिहार का दौरा करने वाले हैं। उससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को इस यात्रा को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लूट यात्रा निकालना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने रखी कल्कि धाम में मंदिर की आधारशिला

संभल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को संभल के कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम भी साथ बैठे। पीएम मोदी ने कल्कि मंदिर की आधारशिला रखी।

कुएं का पानी पीने पर दलित बच्चों की पिटाई : पटवारी

भोपाल 19 फरवरी( आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दलित मासूमों की कुएं से पानी पीने पर पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंच रही हैं संदेशखाली, लौटकर राष्ट्रपति को सौंपेंगी ज्ञापन

नई दिल्ली,19 फरवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा की जांच के लिए दिल्ली से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई हैं। महिला आयोग का कहना है कि संदेशखाली से परेशान करने वाली खबर आई है। इससे पहले महिला आयोग की एक सदस्य संदेशखाली हिंसा की जांच के लिए पश्चिम बंगाल गई थी। लेकिन पुलिस ने उसे काम नहीं करने दिया। अब महिला आयोग की अध्यक्ष यहां से लौट के बाद राष्ट्रपति को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगी।

लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव व डीजीपी को किया...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के लोकसभा सांसद सुकांत मजूमदार द्वारा दुर्व्यवहार, क्रूरता और जानलेवा चोट पहुंचाने के मामले में की गई शिकायत को लेकर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका, पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार, उत्तर 24 परगना के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट शरद कुमार द्विवेदी, बशीरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहदी रहमान और अतिरिक्त एसपी पार्थ घोष को आज तलब किया हुआ है।

इंडिया गठबंधन परिवारवाद का, जबकि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रवाद के प्रतीक : गिरिराज

19 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन परिवारवाद का, जबकि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रवाद के प्रतीक हैं।

160 गांवों के किसान आज करेंगे महापंचायत

ग्रेटर नोएडा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य आज 160 गांवों के किसानों के साथ महापंचायत करेंगे। इसमें आगे की रणनीति और रोडमैप तैयार होगा।

बसपा के बिना कुछ पार्टियों की नहीं गलेगी दाल : मायावती

लखनऊ, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने सोमवार को अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी। कहा कि आए दिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहां दाल गलने वाली नहीं है।

खरी बात