अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर खत्म किया पांच सदियों का इंतजार...
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के 10 वर्षों के कामकाज और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा है कि उनकी सरकार ने सदियों से लटके काम का समाधान करने का साहस दिखाया है।
कमलनाथ का चरित्र दबाव में आने वाला नहीं : दिग्विजय
भोपाल 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ की भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कमलनाथ का चरित्र किसी भी दबाव में न आने वाला है।
‘फिर एक बार मोदी सरकार’, भाजपा का थीम सॉन्ग रिलीज
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने 10 सालों के कामकाज को लेकर थीम सॉन्ग जारी किया है। इसका टाइटल है ''फिर एक बार मोदी सरकार''।
नीतीश के पाला बदलने के सवाल पर उनके ही विधायक ने कहा, हर समय...
नई दिल्ली, 18 फरवरी(आईएएनएस)। नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़ एनडीए में शामिल होने व नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनेे के बाद बयानों का सिलसिला चला पड़ा है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बयान में कहा कि नीतीश कुमार के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है। अब नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ जाने के सवाल पर जदयू के भागलपुर से विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि यदि नीतीश कुमार वापस जाना चाहेंगे, तो उन पर विचार होगा। हमारा दरवाजा किसी के लिए बंद नहीं होता है।
विपक्ष के नेता भी लगा रहे एनडीए 400 पार के नारे, विकसित भारत के...
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा की सत्ता में जोरदार वापसी को जरूरी बताते हुए कहा है कि आज विपक्ष के नेता भी एनडीए 400 पार के नारे लगा रहे हैं, लेकिन एनडीए के 400 पार होने के लिए भाजपा को 370 सीट का माइलस्टोन पार करना ही होगा।
अखिलेश यादव को फिर झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब सलीम शेरवानी ने...
नई दिल्ली, 18 फरवरी(आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को एक के बाद एक झटका मिल रहा है। पहले पार्टी के महासचिव पद से स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफ दे दिया] अब पार्टी के दूसरे महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी ने भी अखिलेश यादव को पत्र लिखकर राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफे की बात कही है।
विकसित भारत को लेकर भाजपा पेश करेगी योजना, गिनाएगी विपक्ष की खामियां
नई दिल्ली, 18 फरवरी(आईएएनएस)। भाजपा के जारी राष्ट्रीय अधिवेशन में शनिवार को एक राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया। इसके बाद भाजपा की तरफ से और भी प्रस्ताव आज पेश किया जाना है। इसके जरिए भाजपा वह तस्वीर साफ कर देगी कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में देश को कैसे विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही इसमें यह भी उजागर किया जाएगा कि कैसे इंडी गठबंधन के हाथ जनता के लिए खाली हैं। उनके पास विजन की कैसे कमी है और पूरा गठबंधन कैसे तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा है।
कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बीच चंपई सोरेन ने की खड़गे से मुलाकात
नई दिल्ली,18 फरवरी (आईएएनएस)| झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार में कांग्रेस एक मुख्य सहयोगी दल है। जमीन घोटाले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और चंपई सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया गया।
कमलनाथ ने अपने आवास पर लगाया प्रभु श्रीराम का झंडा
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बीते दिनों से मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों नेता दिल्ली में मौजूद हैं। माना यह भी जाना रहा है कि उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच कमलनाथ ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर श्रीराम का झंडा लगा दिया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि वह कांग्रेस का साथ छोड भाजपा के साथ जा सकते हैं।
कमलनाथ समर्थकों का दिल्ली की ओर रुख
भोपाल 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उनके समर्थकों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है।










