बिहार : मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा से दिख सकते हैं नए चेहरे, जदयू का...

पटना, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में एनडीए सरकार बने एक पखवाड़े से अधिक का समय निकल चुका है, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है। संभावना जताई जा रही है कि बिहार भाजपा नेताओं के पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक से लौटने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।

यूपी में न्याय यात्रा राहुल गांधी की मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एंट्री

वाराणसी, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दूसरे दिन यूपी में अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत की। यात्रा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में एंट्री कर गई है।

भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू, लोकसभा चुनाव की तैयारियों व...

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों, रणनीति और एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आज से भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के मुताबिक, भाजपा इस बार अकेले 370 और एनडीए के सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी मैदान में जाने की तैयारी कर रही है, इस लिहाज से राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

झारखंड में कैबिनेट विस्तार के साथ कांग्रेस में बवाल, 11 विधायकों ने बजट सत्र...

रांची, 17 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड में चंपई सोरेन कैबिनेट का विस्तार तो हो गया है, लेकिन इसके साथ ही सरकार में दूसरी सबसे बड़ी साझीदार कांग्रेस का आंतरिक कलह सतह पर आ गया है। सरकार की अगुवाई कर रही झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक वैद्यनाम राम ने भी मंत्रियों की सूची में अपना नाम काटे जाने पर बागी तेवर अपना लिया है।

कर्नाटक हाईकोर्ट से विजयन को झटका, वीणा की कंपनी की एसएफआईओ जांच पर रोक...

बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम, 16 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को वीणा विजयन की आईटी फर्म एक्सलॉजिक की सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

‘राजधानी फाइल्स’ को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने दी रिलीज की अनुमति

अमरावती, 16 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की आलोचना करने वाली फिल्‍म 'राजधानी फाइल्स' की रिलीज की अनुमति दे दी है।

नीतीश के लिए दरवाजा हमेशा खुला ही रहता है : लालू

पटना, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जनता दल युनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल होकर भाजपा के साथ मिलकर भले ही बिहार में सरकार चला रहे हों, लेकिन राजद का मोह नीतीश कुमार के लिए कम नहीं हुआ है। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के शुक्रवार को दिए बयान इसी ओर इशारा कर रहे हैं। लालू ने साफ कहा कि नीतीश के लिए राजद का दरवाजा हमेशा खुला ही रहता है।

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की हालत स्थिर

कोलकाता, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की हालत स्थिर है। दरअसल, बीते दिनों पार्टी समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में सुकांत को गंभीर चोटें आईं थीें। वो बेहोश भी हो गए थे। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब खबर है कि उनकी हालत स्थिर है।

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री इस आंदोलन में शामिल किसान संगठनों के नेताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं। लेकिन, इस सब के बीच बता दें कि पंजाब के किसान संगठन, जो इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं, उन्हें भी पता है कि यहां के किसानों को धान और गेहूं की फसल के लिए उनकी उत्पादन लागत पर सबसे अधिक रिटर्न मिलता है। यानी उन्हें अपनी फसल की अधिकतम कीमत मिलती है। सरकारी रिपोर्ट से इस बात का पता चलता है कि पंजाब के किसानों की फसल एमएसपी पर सबसे ज्य़ादा खरीदी जाती है।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज यूपी में करेगी प्रवेश, फिर बदला रूट

लखनऊ, 16 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। एक बार फिर से इसके रूट में बदलाव किया गया है। अब यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, संभल होते हुए बुलंदशहर, अलीगढ़ होकर भी गुजरेगी।

खरी बात