तेलंगाना ने हुक्का पार्लरों पर लगाया प्रतिबंध
हैदराबाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा में हुक्का पार्लरों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सोमवार को बिल पास हुआ।
आरक्षण पर सख्त मराठा नेता की चेतावनी, ‘पता नहीं 15 फरवरी के बाद क्या...
जालना (महाराष्ट्र), 12 फरवरी (आईएएनएस)। सात महीने में चौथी बार भूख हड़ताल पर बैठे शिव संगठन के नेता मनोज जारांगे-पाटिल ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने वादे के मुताबिक मराठा कोटा घोषित करने के ठोस कदम नहीं उठाया तो वह भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि गुरुवार (15 फरवरी) के बाद क्या होगा।
दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर लगाए बैरिकेड्स, नेशनल हाईवे-9 की सर्विस लेन बंद
गाजियाबाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। किसानों के 13 फरवरी को पंजाब से दिल्ली कूच करने को लेकर दिल्ली और यूपी पुलिस सतर्क हो गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगाकर सर्विस लेन पर को बंद कर दिया है। गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले फ्लाईओवर के ऊपर भी बैरिकेड रख दिए गए हैं, लेकिन अभी उसे बंद नहीं किया गया है। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर धारा 144 लागू कर दी गई है।
बिहार में एनडीए सरकार का विश्वास मत आज
पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में हाल ही में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार सोमवार को विश्वास मत हासिल करेगी। इसको लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है और राजनीतिक दल अपने अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटे हैं।
टीडीपी नेता लोकेश ने ‘सुपर सिक्स’ गारंटी के साथ आंध्र प्रदेश के लिए नए...
विशाखापत्तनम, 11 फरवरी (आईएएनएस)। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने रविवार को श्रीकाकुलम जिले के इच्छापुरम में 'शंखारावम' नाम से चुनाव अभियान शुरू किया, जिसमें 'सुपर सिक्स' की गारंटी के साथ आंध्र प्रदेश के लिए नए विजन का वादा किया गया।
गुजरात: सापूतारा, शिवराजपुर समुद्र तट, रुद्राणी बांध पर जल्द ही कारवां
गांधीनगर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। कारवां पर्यटन की शुरुआत के साथ गुजरात का पर्यटन का परिदृश्य बड़े बदलाव के लिए तैयार हो रहा है। गुजरात पर्यटन विभाग ने इस नई प्रवृत्ति को शुरू करने के लिए तीन सुरम्य स्थलों - सापूतारा, देवभूमि द्वारका में शिवराजपुर समुद्र तट और कच्छ में रुद्राणी बांध - को प्रमुख स्थानों के रूप में चिह्नित किया है।
यूपी में 19 फरवरी को 10 लाख करोड़ की 14 हजार परियोजनाएं शुरू होंगी
लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 4.0 के साथ राज्य में विकास के एक और चरण को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें 14 हजार परियोजनाओं को शामिल करते हुए 10 लाख करोड़ के एमओयू (समझौता ज्ञापन) 19 फरवरी को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में पेश किए जाएंगे।
संदेशखली हिंसा: एनसीएससी ने बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट
कोलकाता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली की स्थिति पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। गाैैरतलब है कि यहां फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों, पर अनुसूचित जाति की महिलाओं ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।
मिथुन चक्रवर्ती की हालत स्थिर : सूत्र
कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को बेचैनी की शिकायत के बाद शनिवार सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है।
दिल्ली जल बोर्ड टेंडर अनियमितताएं : अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक...
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। यहां की एक अदालत ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा टेंडर देने में अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में शनिवार को मुख्य अभियंता (सेवानिवृत्त) जगदीश अरोड़ा और ठेकेदार अनिल अग्रवाल को 24 फरवरी तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।











