रायबरेली में सोनिया के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज, प्रियंका गांधी के मैदान में...
रायबरेली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा चुनाव लड़ने के बाद से रायबरेली में उनकी जगह कौन चुनाव लड़ेगा, इसकी चर्चा तेज हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की हो रही हैं कि रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
गरीबों को कोई नहीं उजाड़ पाएगा : मुख्यमंत्री योगी
गोरखपुर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार के रहते कोई भी गरीबों को उजाड़ नहीं पाएगा। किसी ने ऐसा दुस्साहस किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तय है। गरीबों की जमीन तो बचाई ही जाएगी, साथ ही जिन जिन भी जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जेपी नड्डा आज गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में भरेंगे पर्चा
नई दिल्ली,15 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन का अपना पर्चा भरेंगे।
केंद्र ने डेयरी क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने को 29,610 करोड़ की योजना...
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने बुधवार को 29,610 करोड़ रुपये की पशुपालन बुनियादी ढांचा विकास निधि (एएचआईडीएफ) योजना शुरू की।
एनसीपी-एसपी ने कांग्रेस में विलय की अटकलों को खारिज किया
पुणे (महाराष्ट्र), 14 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी ने बुधवार को महाराष्ट्र में उन राजनीतिक अटकलों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ 'विलय' की योजना बना रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने 2014 के भड़काऊ भाषण मामले में केजरीवाल के खिलाफ कार्यवाही पर...
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 2014 के भड़काऊ भाषण मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक की अवधि बढ़ा दी।
किसानों का विरोध प्रदर्शन : टिकरी के बाद अब सिंघू बॉर्डर पूरी तरह सील,...
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। टिकरी के बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार शाम को बैरिकेड्स और अर्धसैनिक बलों सहित बलों की भारी तैनाती के साथ सिंघू बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया।
लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में किसानों के सुझाव को दी जाएगी जगह, बीजेपी का...
लखनऊ, 13 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी अपना घोषणापत्र बनाते समय किसानों के सुझाव को विशेष महत्व देते हुए उन्हें अपने मेनिफेस्टो में शामिल करेगी।
सत्ता खोने के बाद बीआरएस का पहला शक्ति प्रदर्शन
हैदराबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। सत्ता खोने के बाद अपने पहले शक्ति प्रदर्शन में, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कांग्रेस सरकार की ओर से कृष्णा नदी पर परियोजनाओं को कथित तौर पर कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड (केआरएमबी) को सौंपने के विरोध में नलगोंडा में एक सार्वजनिक बैठक कर रही है।
भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर जनवरी में घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत की खुदरा मुद्रास्फीति इस साल जनवरी में घटकर 5.1 प्रतिशत हो गई, जो दिसंबर 2023 में 5.69 प्रतिशत थी। इससे घरेलू बजट में कुछ राहत मिली।











