झारखंड में चंपई सरकार का फ्लोर टेस्ट आज 11 बजे
रांची, 5 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार का आज विधानसभा में दिन के 11 बजे फ्लोर टेस्ट होगा। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन का दावा है कि सरकार आसानी से बहुमत हासिल करेगी। वोटिंग में उसके पक्ष में जो नंबर होगा, वह चौंकने वाला होगा।
पीएम मोदी लोकसभा में आज अपने भाषण से सेट करेंगे चुनावी एजेंडा, भाजपा सांसदों...
नई दिल्ली,5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोक सभा में अपने भाषण के जरिए जहां एक तरफ अपने सरकार के 10 वर्षों के कामकाज का ब्यौरा देश के सामने रखेंगे, तो वहीं इसके साथ ही वह आगामी लोक सभा चुनाव का एजेंडा भी सेट करते हुए नजर आएंगे। दअरसल,राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोक सभा में हुई चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सदन में देंगे।
दिल्ली की एक अदालत ने संजय सिंह को हिरासत में रहते हुए राज्यसभा सांसद...
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को आप सांसद संजय सिंह को हिरासत में रहते हुए 5 फरवरी को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की अनुमति दे दी।
भाजपा के नारे को विकृत करने के विवाद में गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता गिरफ्तार
अहमदाबाद, 3 फरवरी (आईएएनएस)। गुजरात साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार को गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता अमित नायक को गिरफ्तार कर लिया। उन पर की एक दीवार पर लिखे भाजपा के नारे को विकृत करते हुए वीडियो बनाकर उसका प्रसार करने का आरोप है।
विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में केजरीवाल के आवास पर फिर नोटिस लेकर पहुंची दिल्ली...
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस केजरीवाल के आवास पर फिर से नोटिस लेकर पहुंची।
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
लखनऊ, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न प्रदान किए जाने की घोषणा पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें बधाई दी है।
देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी की अहम भूमिका : गडकरी
नई दिल्ली,3 फरवरी (आईएएनएस) । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि आज़ादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी की अहम भूमिका रही है और वह राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण है।
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की जानकारी देते हुए बोले पीएम मोदी, यह...
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस) । केंद्र सरकार भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे अपने लिए बहुत भावुक क्षण बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
जाति के कारण चेन्नाकेशव मंदिर के गर्भगृह में नहीं दिया प्रवेश : हिंदू संत
चित्रदुर्ग, 3 फरवरी (आईएएनएस) । कागिनेले कनक मठ के पुजारी ईश्वरानंदपुरी स्वामी, जो कुरुबा (चरवाहा) समुदाय से हैं, ने दावा किया है कि उन्हें उनकी जाति के कारण कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के बगुरू गांव में ऐतिहासिक चेन्नाकेशव मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई ।
विपक्ष ने दीवार पर लिखी इबारत पढ़ ली है : मालवीय
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस) । भाजपा आईटी सेल के हेड और पश्चिम बंगाल के सह चुनाव प्रभारी अमित मालवीय ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कांग्रेस पर किए गए हमले का जिक्र करते हुए दावा किया है कि विपक्ष ने दीवार पर लिखी इबारत पढ़ ली है और आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में भाजपा स्वीप करने जा रही है।











