जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे पीएम मोदी, इसीलिए एक बार फिर संभालने जा...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की प्रारंभिक मतगणना रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के खेमें में खुशी जताई जा रही है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास बताया जा रहा है।
मतगणना में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें सिविल सेवक : खड़गे
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। मतगणना से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी सिविल सेवकों और अधिकारियों से एक अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिकारियों से आग्रह करती है कि वे संविधान का पालन करें, किसी से न डरें और मतगणना दिवस पर योग्यता के आधार पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। हम भावी पीढ़ियों के लिए आधुनिक भारत के निर्माताओं द्वारा रचित जीवंत लोकतंत्र और दीर्घकालिक संविधान के ऋणी हैं।
बिहार : मतगणना के पहले गुणा-भाग में लगे रहे नेता, पार्टियों ने कार्यकर्ताओं को...
पटना, 3 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के बाद सबकी नजर मंगलवार को होने वाली मतगणना के परिणाम पर टिकी है। मतगणना के एक दिन पूर्व भी प्रत्याशी गुणा-भाग कर जीत और हार तय करते रहे। प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से दावे भी करते रहे। इधर, कई पार्टियों ने मतगणना को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए हैं।
जम्मू में मतगणना के लिए व्यापक तैयारी, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
जम्मू, 3 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूर कर ली है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना केंद्र के पास धारा 144 लागू कर दी गई है। राजनीतिक दलों के सदस्यों व आम लोगों से भी शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी, 14 प्रतिशत तक का उछाल
मुंबई, 03 जून (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के शेयरों में सोमवार को सुबह के कारोबार में तूफानी उछाल देखने को मिला। समूह के शेयर 14 प्रतिशत तक चढ़ गए और बाजार में सबसे ज्यादा चढ़ने वालों में शामिल रहे।
मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शत प्रतिशत लागू करने का किया आह्वान
गोरखपुर, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की शैक्षिक व चिकित्सकीय समेत सभी संस्थाओं ने हमेशा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र के हित में अपनी उपयोगिता प्रमाणित की है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि हमारी संस्थाएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को शत प्रतिशत अपनाकर अन्य संस्थाओं के लिए रोल मॉडल बनें।
पिछले पांच आम चुनाव नतीजों के बाद कैसा रहा बाजार का प्रदर्शन?
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव और शेयर बाजार का सीधा संबंध होता है। चुनाव परिणाम के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जाता है। नई सरकार की नीतियों का असर भी अगले कुछ महीने में बाजार में दिखाई देता है।
एग्जिट पोल में एनडीए 400 पार, लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश के...
नई दिल्ली,1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा 370 और एनडीए 400 पार का नारा दिया था, तो उस समय इस लक्ष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े अगर चार जून को सही साबित हुए, तो एक बार फिर से यह सिद्ध हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी बतौर नेता देश की जनता के नब्ज और राजनीतिक मिजाज को अच्छी तरह समझते हैं।
एग्जिट पोल में उत्तराखंड में भाजपा की जीत व कांग्रेस की हार का अनुमान
देहरादून, 1 जून (आईएएनएस)। भारत के लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 का शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया। इसके बाद टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया। इसमें एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।
एग्जिट पोल में एनडीए 400 के पार
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) लोकसभा की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 371 से 401 सीटें जीत सकता है। यह अनुमान इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में सामने आया है।











