रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती का मुद्दा, कनाडा और साउथ कोरिया ने...

सोल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ कोरिया और कनाडा के रक्षा मंत्रियों ने रूस में नॉर्थ कोरिया की सैन्य तैनाती की निंदा की। वहीं, ओटावा में द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

मध्य प्रदेश के गौवंश पालकों को भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड : मुख्‍यमंत्री मोहन यादव

भोपाल 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में गोवर्धन पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं। मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में हुआ। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने खेती करने वाले किसानों की ही तरह गौपालकों को भी क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने का ऐलान किया है।

कांग्रेस अपने किसी भी वादे को कभी भी पूरा नहीं कर पाई, जबकि भाजपा...

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ऐसा कहकर स्वयं अपना ही मजाक बना रही है। कांग्रेस अपने किसी भी वादे को कभी भी पूरा नहीं कर पाई, जबकि इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने जो भी कहा, उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने कहा कि किसी भी विराट व्यक्ति को कितना भी छोटा करने का प्रयास किया जाए, लेकिन इससे उनकी विराटता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

तुर्की के राष्ट्रपति और इराकी प्रधानमंत्री की बैठक, मध्य पूर्व के हालात पर की...

इस्तांबुल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने इस्तांबुल में एक बंद कमरे में बैठक की। यह जानकारी तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर दी गई।

झारखंड चुनाव के लिए तीन नवंबर को अमित शाह रांची में जारी करेंगे भाजपा...

रांची, 2 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र रविवार को जारी करेगी। पार्टी ने इसे ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में इसे जारी करेंगे। यह जानकारी भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी।

मुश्किल में कमला हैरिस, बाइडेन की ‘कचरा’ कमेंट के बाद अरबपति सपोर्टर का महिलाओं...

न्यूयॉर्क, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कमला हैरिस के एक अरबपति सपोर्टर ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने वाली महिलाओं की आलोचना कर अपने नेता की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। हैरिस पहले से ही राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा रिपब्लिकन समर्थकों को 'कचरा' कहने से उठे विवाद को शांत करने की कोशिश कर रही हैं।

भाई दूज पर दो घंटा पहले उपलब्ध होंगी नमो भारत ट्रेन की सेवाएं, फेरे...

गाजियाबाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भाई दूज पर बहनों और भाइयों को तोहफा देते हुए नमो भारत ट्रेन की सेवाएं रविवार, तीन नवंबर को नियमित समय से पहले आरंभ की जाएंगी। एनसीआरटीसी ने भाई दूज के मद्देनजर यह निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा व सहूलियत मिल सके।

केशव ने अखिलेश के पीडीए को बताया ‘परिवारवाद-दंगाई-अपराधी’ का गठबंधन

लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश का पीडीए 'परिवारवाद-दंगाई-अपराधी’ का गठबंधन है।

महाकुंभ : 30 नवंबर तक प्रयागराज की सड़कें होंगी सुदृढ़, 50 परियोजनाओं ने पकड़ी...

प्रयागराज, 2 नवंबर (आईएएनएस)। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

10 नवंबर तक कर सकेंगे कंप्‍यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन

लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कंप्‍यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय चरण में अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए आवेदन तिथि में विस्तार किया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवंबर 2024 तक "ओ" लेवल एवं "सी.सी.सी." कंप्‍यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खरी बात