बोलीविया: पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों ने मिलिट्री बैरकों पर किया कब्जा, सैन्यकर्मियों को हिरासत...
ला पाज, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के प्रति सहानुभूति रखने वाले बोलीविया सरकार के विरोधियों ने शुक्रवार को कोचाबम्बा के सेंट्रल डिपार्टमेंट, विला टुनारी शहर में 'कैसिके जुआन माराजा' मिलिट्री रेजिमेंट पर कब्जा कर लिया।
बुधनी उपचुनाव में भाजपा के समक्ष जीत की हैट्रिक बनाने की चुनौती
भोपाल 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कई मामलों में रोचक है। यहां तीसरी बार उप चुनाव हो रहा है और भाजपा के समक्ष जीत की हैट्रिक बनाने की चुनौती है। पिछले दो उप चुनाव में भाजपा के खाते में जीत आई थी।
नारों की सियासत : ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर पर अखिलेश का हमला, बोले-...
लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चल रहे उपचुनाव के बीच नारों की सियासत काफी गरमाई है। मुख्यमंत्री योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारा को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह नकारात्मक नारा उनकी निराशा व नाकामी का प्रतीक है।
अमेरिकी चुनाव से ठीक पहले बोरिस जॉनसन ने की ट्रंप की तारीफ
न्यूयॉर्क, 2 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अमेरिकी चुनाव से ठीक पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है।
यूक्रेन के लिए अमेरिका ने की 425 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता की घोषणा
वाशिंगटन, 2 नवंबर (आईएएनएस)। 'अमेरिकी रक्षा विभाग' ने यूक्रेन को करीब 425 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने की घोषणा की है।
सोमवार से मिलेगा गंगाजल, खत्म होगी पानी की किल्लत
नोएडा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में सोमवार से जल संकट खत्म होने की उम्मीद है। गंग नहर में सफाई का काम होने के बाद रविवार रात से उसमें पानी छोड़ा जाएगा।
यूपी: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
गोरखपुर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
पेंटागन ने की मध्य पूर्व क्षेत्र में नई तैनाती की घोषणा
वाशिंगटन, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने मध्य पूर्व में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए कुछ नए हथियार और सैन्य संसाधन भेजने का आदेश दिया है। इसमें बैलिस्टिक मिसाइल सुरक्षा जहाज, लड़ाकू विमानों के दस्ते, टैंकर विमान, और लंबी दूरी तक मार करने वाले बी-52 बमवर्षक शामिल हैं।
स्पेन में बाढ़ से कम से कम 205 लोगों की मौत, पीएम सांचेज ने...
मैड्रिड, 2 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन में हाल ही में आई भयानक बाढ़ ने पूरे देश को प्रभावित किया है। इस बाढ़ से अब तक 205 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, और इससे देश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों - जैसे वेलेंसिया, कास्टिला-ला मांचा और अंडालूसिया में भारी तबाही मची है।
इजरायली सेना ने किया हमास के वरिष्ठ अधिकारी को मारने का दावा
जेरूसलम, 2 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ)) ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने इज़्ज अल-दीन कस्साब को मार गिराया है। कस्साब हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य था और गाजा पट्टी में अन्य संगठनों के साथ समन्वय और संबंध का प्रमुख भी था।










