लेबनान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए जर्मनी ने भेजा वायुसेना का विमान
बर्लिन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान में गंभीर होते हालात के बीच जर्मनी ने अपने नागिरकों को सुरक्षित देश से निकालने का फैसला किया है। फेडरल रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेबनान से जर्मन नागरिकों को निकालने के लिए, एयरफोर्स का ए-321 विमान बेरूत के लिए उड़ान भर चुका है। बता दें लेनबान में हवाई हमलों के साथ ही इजरायल ने अब जमीनी सैन्य कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
इशिबा के शपथ ग्रहण से पहले जापानी प्रधानमंत्री किशिदा ने दिया इस्तीफा
टोक्यो, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसके साथ ही राजनीतिक घोटालों और बढ़ती महंगाई से प्रभावित उनके तीन साल के कार्यकाल का अंत हो गया। इस बीच जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता 67 वर्षीय शिगेरु इशिबा, मंगलवार को प्रतिनिधि सभा के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए।
इजरायल के साथ तनाव कम करने की कोशिश, लेबनानी पीएम बोले- यूएन प्रस्ताव लागू...
बेरूत, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा कि उनका देश अपनी दक्षिणी सीमा पर इजरायल के साथ तनाव कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव 1701 को लागू करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय अपील के जवाब में की गई।
अमित शाह से मुलाकात के बाद राव नरबीर सिंह ने हरियाणा में तीसरी बार...
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस) हाल ही में अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें बादशाहपुर से उम्मीदवार बना सकती है। सूत्रों की मानें तो, भाजपा अगले 24 घंटे में हरियाणा विधानसभा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तय किए गए लगभग एक दर्जन नामों पर पुनर्विचार कर अपने कई दिग्गज नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों को संतुष्ट करने का प्रयास किया है।
बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण
पटना, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। राज्य सरकार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को वित्त विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
जातीय जनगणना पर कांग्रेस को मिल रहे समर्थन से आरएसएस घबराया : गुरजीत सिंह...
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने देश में जातीय जनगणना को लेकर बयान दिया था। इसको लेकर कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह सप्पल ने आईएएनएस से खास बातचीत की।
बबिता चौहान बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा उपाध्यक्ष
लखनऊ, 3 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने बबिता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। वहीं सपा संस्थापक मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव को आयोगा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोरखपुर की चारू चौधरी को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में फुटबॉल के लिए समर्पित होंगे एक हजार खेल के मैदान :...
लखनऊ, 3 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा भारतीय फुटबॉल संघ की अपेक्षा के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक हजार फुटबॉल के खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री कप के तहत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच फुटबॉल मैच से पहले यह बात कही। वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में माैजूद थे।
जेपी नड्डा और अमित शाह ने हरियाणा के उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर नेताओं...
नई दिल्ली, 3 सितंबर ( आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में उम्मीदवारों के नाम पर विचार मंथन जारी है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं संग बैठक कर उम्मीदवारों के नामों पर गहन चर्चा की।
हेमा कमेटी : मुकेश और प्रकाश के बाद अभिनेता सिद्दीकी ने मांगी अग्रिम जमानत
कोच्चि, 2 सितंबर (आईएएनएस)। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट से पता चला है कि मलयालम फिल्म उद्योग में महिला कलाकारों का किस तरह यौन शोषण किया जाता था। इससे शीर्ष अभिनेताओं के खिलाफ शिकायतों की बाढ़ सी आ गई है, जिससे उन्हें अग्रिम जमानत के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।










