लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में 24 की मौत, 19 घायल

बेरूत, 1 नवंबर (आईएएनएस)। गुरुवार को लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में इजरायली हवाई हमलों में 24 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। यह जानकारी लेबनान के सरकारी और सैन्य सूत्रों ने दी।

जम्मू-कश्मीर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंदर सिंह राणा का निधन

जम्मू, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार देर रात फरीदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।

आर्थिक प्रोजेक्ट को रोकने के लिए विदेशी फंडिंग ले रहे थे कई एनजीओ, आईटी...

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर ( आईएएनएस)। इनकम टैक्स (आईटी) डिपार्टमेंट की ओर से कुछ गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) की जांच में सामने आया है कि उन्होंने कथित तौर पर विदेशी फंडिंग ली और साथ ही उन पर देश की कई बड़ी आर्थिक और विकास परियोजना को रोकने की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

ऑस्ट्रिया: राष्ट्रपति की राजनीतिक दलों से अपील- सरकार बनाने के लिए दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी...

वियना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन ने नव-निर्वाचित संसद में सभी दलों से अपील की कि वे दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी के साथ गठबंधन वार्ता में शामिल हों। संसद के निचले सदन नेशनल काउंसिल के चुनाव में फ्रीडम पार्टी 29.2 प्रतिशत वोट हासिल करके पहले नंबर रही। पहली बार पार्टी ने यह सफलता हासिल की है।

लेबनान में डटे हैं भारतीय ‘शांति सैनिक’, यूएन चीफ ने की तारीफ

संयुक्त राष्ट्र, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान में शांति स्थापना अभियान में सेना भेजने वाले भारत और अन्य देशों की सराहना की। उन्होंने बुधवार को कहा, 'लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के शांति सैनिक अपनी जगह पर बने हुए हैं। हालांकि इजरायल ने इन्हें कहीं और ट्रांसफर करने की मांग की है लेकिन संयुक्त राष्ट्र का ध्वज वहां लहरा रहा है।" यूएन चीफ ने मध्य पूर्व की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में यह बात कही।

इजरायल ने अगर ईरान के खिलाफ की कार्रवाई तो दिया जाएगा जवाब: राष्ट्रपति पेजेशकियन

दोहा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान जंग नहीं चाहता, लेकिन इजरायल देश के खिलाफ कार्रवाई करता है तो जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह टिप्पणी बुधवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ मुलाकात के बाद की। वह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए कतर गए हैं।

नसरल्लाह के दामाद की मौत, सीरिया में इजरायली हमले का बना निशाना

दमिश्क, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दमिश्क के माज़ेह वेस्टर्न विला इलाके में हुए इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर कासिर सहित दो लेबनानी नागरिक मारे गए।

भाजपा सदस्यता अभियान : एक महीने में सात करोड़ से अधिक लोग बने पार्टी...

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा द्वारा देशभर में जोर-शोर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय सदस्यता अभियान ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने दावा किया है कि 'भाजपा सदस्यता अभियान' ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए एक महीने में सात करोड़ सदस्यों की संख्या पार कर ली है।

अफगानिस्तान ने 240 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए 3 एमओयू पर किए हस्ताक्षर

काबुल, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की बिजली कंपनी 'दा अफगानिस्तान ब्रेशना शेरकट' ने 240 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए घरेलू कंपनियों के साथ तीन सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

‘क्रूर’ पश्चिमी प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए रूस के साथ मजबूत रिश्ते जरूरी:...

तेहरान, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पश्चिम के 'क्रूर' प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए रूस के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। सोमवार को उनके कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के मुताबिक, पेजेशकियन ने तेहरान में रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के साथ बैठक में यह टिप्पणी की।

खरी बात