वायनाड भूस्खलन पर वैज्ञानिक रख सकेंगे अपनी राय, सरकार ने वापस लिया फैसला
वायनाड, 2 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य के मुख्य सचिव को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के उस विवादास्पद आदेश को वापस लेने को कहा है, जिसमें वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को वायनाड में हुए भूस्खलन पर अपनी राय और अध्ययन रिपोर्ट को मीडिया से साझा नहीं करने को कहा गया था। साथ ही सरकार ने वैज्ञानिकों को भूस्खलन क्षेत्र का दौरा करने से भी मना किया था।
दिल्ली में एमसीडी की कार्रवाई जारी, कई कोचिंग सेंटर सील
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद से दिल्ली में एमसीडी की कार्रवाई लगातार जारी है। एमसीडी अनियमितता बरतने वाले कोचिंग सेंटर्स को सील करने की कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को दिल्ली के वेस्ट जोन में 23 कोचिंग सेंटर्स, सेंट्रल जोन में 11 लाइब्रेरी एंड आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट, नजफगढ़ जोन में 3 और साउथ जोन में 2 कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की गई।
श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का संत समिति ने किया...
वाराणसी, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले को सुनवाई योग्य घोषित करने के फैसले का स्वागत किया।
आर्मी मेडिकल सर्विस की पहली महिला डीजी बनीं लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर
नई दिल्ली, 01 अगस्त(आईएएनएस)। लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर ने गुरुवार (1 अगस्त,2024) को महानिदेशक चिकित्सा सेवा (भारतीय सेना) का पदभार संभाला। सक्सेना नायर इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले, वह महानिदेशक अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पद संभालने वाली पहली महिला थीं।
स्पीकर बिरला ने बदले शपथ के नियम, शपथ के समय नारे लगाने या कुछ...
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने संसद सदस्यता की शपथ लेने के बाद सदन में 'जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना और सबसे आखिर में 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगा कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया था। ओवैसी के अलावा कई अन्य सांसद भी संसद सदस्यता की शपथ लेने से पहले या बाद में सदन में नारे लगाते हुए भी नजर आए। इस पर विवाद बढ़ने के बाद अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों के शपथ ग्रहण को लेकर नियम को बदलते हुए इसे और ज्यादा कठोर बना दिया है।
शिक्षा मंत्री ने जारी किया शिक्षा सचिव व शिक्षा निदेशालय को नोटिस
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने पांच हजार शिक्षकों के स्थानांतरण को रोकने के प्रभारी मंत्री के आदेश की अवज्ञा करने पर शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
हाथरस हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन
लखनऊ, 3 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे की न्यायिक जांच के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा बुधवार रात इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया।
किसान, रोजगार, टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी ने की बात
नई दिल्ली, 03 जुलाई (आईएएनएस)। राज्यसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वैश्विक परिस्थितियां ऐसी उत्पन्न हुईं कि फर्टिलाइजर का बहुत बड़ा संकट पैदा हो गया था, लेकिन हमने किसान को दिक्कत में नहीं आने दिया। हमने करीब करीब 12 लाख करोड़ रुपए फर्टिलाइजर में सब्सिडी दी है। यह भारत की आजादी के इतिहास में सर्वाधिक है। इसी का परिणाम है कि फर्टिलाइजर का इतना बड़ा बोझ किसान तक जाने नहीं दिया। सरकार ने इसे अपने कंधे पर उसको उठा लिया।
भारत के सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में जून में आया उछाल, 2 वर्ष के...
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में मजबूत मांग और निर्यात ऑर्डर बढ़ने के कारण सर्विस सेक्टर में जून में तेजी देखने को मिली है। एचएसबीसी की ओर से बुधवार को जारी किए गए सर्वे में यह जानकारी दी गई।
महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने चुनाव से पहले “लाडली बहना”...
मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र महायुति सरकार ने महिलाओं को लुभाने के लिए “लाडली बहना” योजना को जल्द से जल्द अमल में लाने के लिए कमर कस ली है। महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने आईएएनएस के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव से पहले “लाड़ली बहना” स्कीम पर काम शुरू कर दिया है। इस स्कीम के लिए सबसे पहले सरकार की ओर से महिलाओं के डिजिटल रिकॉर्ड को पुख़्ता किया जाएगा। सरकार की कोशिश होगी कि चुनाव से पहले इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलना शुरू हो जाए।









