हादसा या साजिश, दोषियों को नहीं बख्शेंगेः मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 3 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हमारी सरकार इस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घटना की जांच करा रही है। हम इसकी तह में जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश।
दिल्ली में जल बोर्ड का बेड़ा गर्क, मोहल्ला क्लीनिक की हालत खराब : हरदीप...
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड का बेड़ा गर्क कर दिया है। मोहल्ला क्लीनिक की हालत खराब है और जितनी बसें दिल्ली के लिए स्वीकृत हैं, उसकी आधी भी दिल्ली सरकार नहीं चल रही है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पेश किया इंफ्रास्ट्रक्चर का रोडमैप
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया कि, अब जितना सफर, उतना ही टोल देना होगा। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक तीन महीने में यह नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी इंफ्रा शक्ति कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही।
नीट मामले पर पीएम मोदी बोले, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को...
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट मामले से आक्रोशित देश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
राहुल गांधी ने किया हिंदुओं का अपमान, गिराई अपने पद की गरिमा : शाहनवाज...
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को संसद में राहुल गांधी के उस बयान की निंंदा की, जिसमें राहुल ने हिंदुओं के हिंसक होने की बात कही थी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बयान से हिंदुओं को अपमान किया है और नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा गिराई है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
यूपी में तीन नए कानून लागू, बिना दिक्कत दर्ज होने लगी एफआईआर
लखनऊ, 2 जुलाई (आईएएनएस)। देश में पुलिसिंग और न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए बनाए गए तीन नए आपराधिक कानून एक जुलाई से यूपी सहित पूरे देश में प्रभावी हो गए। उत्तर प्रदेश में इन कानूनों को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई थी। ऐसे में सोमवार को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत प्रदेश के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की गई। ये जानकारी डीजीपी प्रशांत कुमार ने दी।
राहुल गांधी ने किया हिंदू समाज का अपमान : अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली, 1 जुलाई ( आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि राहुल गांधी ने संसद में संपूर्ण हिंदू समाज को हिंसक और असत्यवादी बताकर, हिंदू समाज का घोर अपमान किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के भाषण की निंदा की।
सपा नेत्री सुमैया राणा ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई, कहा-सपा अध्यक्ष...
लखनऊ,1 जुलाई (आईएएनएस)। सपा नेत्री सुमैया राणा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि एक दिन वह प्रधानमंत्री बनेंगे।
यूपी के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : नंद गोपाल...
लखनऊ, 1 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (एकेआईसी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
नदी लिंक परियोजना के लिए मध्य प्रदेश व राजस्थान के बीच समझौता
भोपाल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश और राजस्थान में विकास की नई इबारत लिखने की रविवार को शुरुआत हुई। दोनों राज्यों ने पार्वती-काली सिंध चंबल नदी लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए संयुक्त पहल की है। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच एमओयू हुआ है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और राजस्थान के 13- 13 जिलों को लाभ होगा।










